Home Breaking News Umesh Pal Case : उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस ने दाखिल की पहली चार्जशीट, आरोप पत्र में सिर्फ सदाकत का नाम

Umesh Pal Case : उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस ने दाखिल की पहली चार्जशीट, आरोप पत्र में सिर्फ सदाकत का नाम

0
Umesh Pal Case : उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस ने दाखिल की पहली चार्जशीट, आरोप पत्र में सिर्फ सदाकत का नाम

[ad_1]

Umesh Pal Case: Police filed first charge sheet in Umesh Pal murder case, only Sadaqat's name in the charge sh

Prayagraj News : उमेश पाल हत्याकांड। फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या के मामले में पुलिस ने पहली चार्जशीट शुक्रवार को दायर कर दी। पहली चार्जशीट में सिर्फ एक आरोपी सदाकत खां के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया है। अन्य आरोपियों के नाम का उल्लेख इसमें नहीं है। माना जा रहा है कि कुछ दिन के भीतर अन्य आरोपियों के खिलाफ भी पुलिस चार्जशीट दाखिल कर सकती है। पुलिस के पास अभी 25 दिन का समय है। हत्याकांड में शामिल माफिया अतीक, अशरफ और असद के साथ ही गुलाम हसन, अरबाज, उस्मान चौधरी की मौत हो चुकी है।

24 फरवरी को उमेश पाल की हत्या के बाद से अब तक इस हत्या मामले में आठ आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। इसके अलावा उम्रकैद की सजा काट रहे अतीक के वकील खान सौलत हनीफ को भी पुलिस आरोपी बना चुकी है। इस तरह से मौजूदा समय में इस मामले में कुल नौ लोग नैनी जेल में निरुद्ध हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here