[ad_1]
Atal Pension Yojana Benefits: हर कोई चाहता है कि वो अपनी मेहनत की कमाई को ऐसी जगह निवेश करे, जहां से उसे अच्छा रिटर्न मिल सके। ऐसे में सरकार भी कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं को चला रही है, जिसमें लोग निवेश करके अच्छा रिटर्न कमा रहे हैं। अगर आप भी ऐसी किसी योजना में निवेश करना चाहते हैं, तो आप अटल पेंशन योजना में निवेश कर सकते हैं। इस योजना को साल 2015 में शुरू किया गया था और मौजूदा समय में इस योजना से काफी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़कर लाभ लेना चाहते हैं, तो चलिए पहले इस योजना के बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं…
यहां जानें योजना के बारे में
- दरअसल, इस योजना में आपको पहले निवेश करना होता है, जिसके बाद जब आपकी उम्र 60 साल की हो जाती है, तो आपको पेंशन के रूप में पैसे मिलते हैं। इसे आप ऐसे समझ सकते हैं कि अगर आप अभी हर महीने 210 रुपये जमा करते हैं, तो 60 साल की उम्र के बाद आपको सालाना 60 हजार रुपये तक पेंशन मिल सकती है यानी हर महीने 5 हजार रुपये।
ये लोग जुड़ सकते हैं योजना से:-
- आवेदन करने वाला शख्स भारत का नागरिक हो
- उसकी उम्र 18 से 40 साल के बीच हो
- बैंक खाता हो, जो आधार से लिंक हो
- पहले से इस योजना का लाभ न ले रहा हो।
स्टेप 1
- अटल पेंशन योजना से जुड़ने के लिए सबसे पहले योजना के आधिकारिक पोर्टल enps.nsdl.com/eNPS/NationalPensionSystem.html पर जाएं
- जहां आपको ‘एपीवाई एप्लीकेशन’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
- इसके बाद अपने आधार कार्ड की जानकारी दर्ज करनी है
स्टेप 2
- अब आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आया होगा, जिसे यहां दर्ज करें
- इसके बाद अपने बैंक खाते की जानकारी भरें और फिर ये वेरिफाई होगी जिसके बाद आपका बैंक खाता सक्रिय हो जाएगा
- अब प्रीमियम और नॉमिनी के बारे में जानकारी देनी है
- आखिर में ई-साईन करने हैं और इसके वेरिफिकेशन होने के बाद आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।
[ad_2]
Source link