Home Sports IPL फाइनल में दो बार हार-जीत का फैसला 1 रन से हुआ, दोनों बार ‘माही’ की टीम हारी

IPL फाइनल में दो बार हार-जीत का फैसला 1 रन से हुआ, दोनों बार ‘माही’ की टीम हारी

0
IPL फाइनल में दो बार हार-जीत का फैसला 1 रन से हुआ, दोनों बार ‘माही’ की टीम हारी

[ad_1]

नई दिल्‍ली. आईपीएल-2023 के फाइनल में आज चेन्‍नई सुपर किंग्‍स का मुकाबला गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans vs Chennai Super Kings) से होगा.अहमदाबाद में भारी बारिश के चलते फाइनल मैच निधारित दिन यानी 28 मई को नहीं खेला जा सका था और इसे रिजर्व डे (29 मई)को शिफ्ट करना पड़ा है. हार्दिक पंड्या की गुजरात टाइटंस के लिए यह मुकाबला क्‍वालिफायर-1 में सीएसके से मिली हार का बदला लेने का अवसर होगा. 23 मई को हुए क्‍वालिफायर-1 में जीटी को 15 रनों की हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि इसके बाद मुंबई इंडियंस के खिलाफ क्‍वालिफायर-2 मैच जीतकर टीम फाइनल में पहुंची है.

स्‍टार प्‍लेयर्स से सजी दोनों ही टीमों के लिए फाइनल मैच अहम होगा. हार्दिक (Hardik Pandya ) की टीम GT यदि जीती तो लगातार दूसरी बार IPL चैंपियन बनने की उपलबब्धि अपने नाम करेगी,वहीं चेन्‍नई के ‘किंग्‍स’ के पास आज, मुंबई इंडियंस के 5 बार आईपीएल चैंपियन बनने क उपलब्धि की बराबरी का मौका होगा. धोनी की टीम (MS Dhoni) 2010, 2011, 2018 और 2021 में चैंपियन बन चुकी है.

पिछला रिकॉर्ड गुजरात टाइटंस के पक्ष में है. पिछले सीजन में ही आईपीएल में एंट्री मारने वाली जीटी अब तक चार मैचों में तीन बार सीएसके से जीती है. गुजरात टाइटंस ने पिछले सीजन के अपने दोनों मुकाबलों में सीएसके को हराया था. इस सीजन में दोनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ एक-एक मैच जीती हैं.

2016 और 2017 में पुणे सुपर जायंट्स से खेले थे धोनी
दूसरी ओर, माही की टीम की बात करें तो यह दो बार फाइनल में एक रन की हार का सामना कर चुकी है. दोनों ही बार उसे हार्दिक पंड्या की टीम (पूर्व टीम मुंबई इंडियंस) ने ही हराया है.धोनी की टीम IPL के फाइनल में 2017 और 2019 में एक रन से हार चुकी है. यह बात अलग है कि एक बार (2017 में) धोनी राइजिंग पुणे सुपर जायंटस के सदस्‍य थे जबकि 2019 में चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के सदस्‍य और कप्‍तान.स्‍पॉट फिक्सिंग और सट्टेबाजी से जुड़े आरोपों के चलते सीएसके को 2016 और 2017 के लिए आईपीएल से बैन किया गया था और इस दौरान धोनी, राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स की ओर से खेले थे.

लो स्‍कोरिंग मैचों में दो बार एक रन से हारी टीम
आईपीएल-2017 का फाइनल मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians)और पुणे के बीच खेला गया था. इस लो स्‍कोरिंग मैच में MI ने पहले बैटिंग करते हुए क्रुणाल पंड्या के 47 रनों की मदद 20 ओवर्स में 8 विकेट पर 129 बनाए थे. जवाब में पुणे की टीम अजिंक्‍य रहाणे के 44 और कप्‍तान स्‍टीव स्मिथ के 51 रनो के बावजूद 20 ओवर्स में 6 विकेट पर 128 रन ही बना पाई थी.

क्रुणाल प्‍लेयर ऑफ द फाइनल घोषित किए गए थे. 2019 के फाइनल में धोनी की मूल टीम, सीएसके के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने 8 विकेट खोकर 149 रन बनाए थे. नाबाद 41 रन बनाने वाले किरोन पोलार्ड (41) टॉप स्‍कोरर रहे थे, जवाब में शेन वॉटसन की 80 रनों की पारी के बावजूद सीएसके 20 ओवर में सात विकेट पर 148 रन ही बना पाई थी और 1 रन से मैच हार गई थी. चार ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह प्‍लेयर ऑफ द फाइनल रहे थे.

Tags: Chennai super kings, Gujarat Titans, IPL 2023, Ms dhoni

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here