[ad_1]

पाकिस्तान में मुफ्त राशन के लिए लगी भीड़
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पाकिस्तान में आर्थिक संकट के साथ सियासी संकट भी गहराता जा रहा है। हालांकि, इसकी सबसे ज्यादा मार देश के गरीब और मध्यम वर्ग पर पड़ रही है। आलम यह है कि पाकिस्तान में आए दिन आटे की बोरियों और राशन के लिए लोगों को लड़ते और मारपीट करते देखा गया है। वहीं, रोजमर्रा की जरूरत की कई अहम चीजों के दाम अन्य देशों से कई गुना ज्यादा हैं। इस बीच संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट ने पाकिस्तान को लेकर चिंता और बढ़ा दी है। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पाकिस्तान का मौजूदा खाद्य संकट आने वाले महीनों में और ज्यादा गहरा सकता है।
[ad_2]
Source link