[ad_1]
ICC WTC Final 2023: टीम इंडिया 7 जून से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ICC वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल (WTC Final) मैच खेलेगी. इंग्लैंड के शहर लंदन में स्थित केनिंगटन ओवल के मैदान पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल (WTC Final) मैच खेला जाएगा. भारत ने 10 साल पहले आखिरी बार ICC का कोई खिताब जीता था. रोहित शर्मा की कप्तानी में इस बार टीम इंडिया साल 2013 से चले आ रहे आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म करने के लिए जी जान लगा देगी. भारत का इस साल का पहला सबसे बड़ा टारगेट वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC Final) की ट्रॉफी अपने नाम करना है. भारत अगर वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC Final) के खिताब को जीत लेता है, तो वह साल 2013 चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद पहली ICC ट्रॉफी पर कब्जा जमा लेगा. कप्तान रोहित शर्मा ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC Final) के फाइनल में अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन उतारेंगे और कुछ खिलाड़ियों को मौका नहीं देकर दिल भी तोड़ देंगे. आइए एक नजर डालते हैं कि वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल (WTC Final) में भारत किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरता है.
[ad_2]
Source link