[ad_1]

विराट कोहली vs स्टीव स्मिथ
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आईपीएल समाप्त हो चुका है। अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तैयारियों में जुट गए हैं, जो इसी महीने सात जून से लंदन के ओवल में खेला जाएगा। टीम इंडिया लगतारा दूसरी बार तो ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली बार WTC फाइनल खेलेगी। भारत को 2021 में खेले गए इस चैंपियनशिप के पहले संस्करण के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। फाइनल इंग्लैंड में होना है जहां की पिचें ऑस्ट्रेलिया के लिए ज्यादा उपयुक्त है। हालांकि, भारत का हाल फिलहाल में इंग्लैंड में रिकॉर्ड शानदार रहा है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के लिए चुनौती आसान नहीं रहने वाली है।
[ad_2]
Source link