Home Breaking News 30 साल पहले आज ही के दिन मुंबई पधारे थे अनुराग कश्यप, निर्देशक ने साझा किए दिलचस्प किस्से

30 साल पहले आज ही के दिन मुंबई पधारे थे अनुराग कश्यप, निर्देशक ने साझा किए दिलचस्प किस्से

0
30 साल पहले आज ही के दिन मुंबई पधारे थे अनुराग कश्यप, निर्देशक ने साझा किए दिलचस्प किस्से

[ad_1]

अनुराग कश्यप फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित निर्देशकों में शुमार हैं। उन्होंने कई शानदार फिल्मों का निर्देशन किया है। फिल्मों के अलावा वह अपनी विचारधारा की वजह से भी अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। आए दिन वह सोशल मीडिया पर तमाम मुद्दों पर अपनी राय रखते नजर आते हैं। एक बार फिर फिल्म निर्देशक अपनी एक पोस्ट की वजह से चर्चा में हैं। इसमें वह पुरानी यादें ताजा करते नजर आ रहे हैं।



अनुराग कश्यप को मुंबई में रहते हुए तीन दशक पूरे हो गए हैं। 30 वर्षों के करियर में उन्होंने देवडी, गुलाल, ब्लैक फ्राइडे, नो स्मोकिंग जैसी कई शानदार फिल्में बनाई हैं। इसके अलावा उनकी फिल्म ‘कैनेडी’ की हाल ही में आयोजित हुए कान फिल्म फेस्टिवल में स्क्रीनिंग हुई थी। बता दें कि अनुराग ने आज ही के दिन मायनगरी को अपनी कर्मभूमि बनाया था। फिल्म निर्देशक ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर यह जानकारी साझा की है। 

Vicky Kaushal-Katrina: कटरीना से पंजाबी गाना सुनकर विक्की ने दे दी थी सख्त हिदायत? कहा था- ‘इसे कहीं मत गाना’


अनुराग कश्यप ने पोस्ट शेयर कर लिखा है, ‘तीन जून, 1993! इसी दिन मैं दादर स्टेशन पर उतरा था। बारिश हो रही थी। मुझे नहीं पता था कि बॉम्बे में मॉनसून इतना लंबा है। मुझे याद है जब मैंने दादर से अंधेरी तक पहली लोकल ट्रेन पकड़ी थी। मुझे अपने एक दोस्त से मिलने जाना था, जो मुझसे पहले दिल्ली से मुंबई पहुंच गया था। वही था, जो इम्तियाज अली की सबसे स्पेशल फिल्म ‘रॉकस्टार’ के लिए इंस्पिरेशन बना था। मुझे जग्गू और इम्ती दोनों से ही मुंबई आने की हिम्मत मिली, लेकिन फिर वे मास कॉम करने के लिए सेंट जेवियर्स कॉलेज चले गए।’ 



अनुराग कश्यप के इस पोस्ट पर यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सभी निर्देशक को बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘अनुराग कश्यप और कंपनी का शुक्रिया, बॉलीवुड को इतना कुछ देने के लिए।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘जन्मभूमि से कर्मभूमि तक की शानदार यात्रा तय करने के लिए बधाई।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘उस दोस्त का नाम क्या है, जिससे मिलने गए?’ वहीं कुछ यूजर्स अनुराग कश्यप से ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर 3’ बनाने की गुजारिश करते भी नजर आए।

Naseeruddin Shah: दिलीप कुमार पर की गईं टिप्पणियों पर आज भी कायम हैं नसीरुद्दीन शाह, अभिनेता ने बताई वजह




[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here