Home Sports टीम इंडिया के सामने दीवार बनेगा ऑस्ट्रेलियाई बैटर, एशेज की निकालेगा भड़ास!

टीम इंडिया के सामने दीवार बनेगा ऑस्ट्रेलियाई बैटर, एशेज की निकालेगा भड़ास!

0
टीम इंडिया के सामने दीवार बनेगा ऑस्ट्रेलियाई बैटर, एशेज की निकालेगा भड़ास!

[ad_1]

हाइलाइट्स

मार्नस लाबुशेन ने काउंटी क्रिकेट में ठोके 2 शतक.
भारत में टेस्ट सीरीज में नहीं चला था लाबुशेन का बल्ला.

नई दिल्ली. टीम इंडिया को पिछले 10 साल से आईसीसी ट्रॉफी की तलाश में है. अब इस साल भारतीय टीम के पास एक से ज्यादा मौके हैं. पहले मौके का इंतजार खत्म होने में कुछ घंटे ही बाकी हैं. रोहित शर्मा एंड कंपनी 7 जून को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC Final) में ऑस्ट्रेलिया को चुनौती देगी. घर के बाहर ऑस्ट्रेलिया का सामना करना भारतीय टीम के लिए पहाड़ चढ़ने जैसा होगा. फाइनल से एक दिन पहले ऑस्ट्रेलिया के स्टार बैटर मार्नस लाबुशेन ने रन बनान का जिम्मा अपने कंधो ले लिया है.

मार्नस लाबुशेन टीम इंडिया के लिए किसी दीवार से कम नहीं साबित होंगे. एक तरफ ऑस्ट्रेलिया के कुछ बैटर्स आईपीएल का लुत्फ उठा रहे थे. वहीं, दूसरी तरफ लाबुशेन काउंटी क्रिकेट में पसीना बहाते नजर आए. 8 पारियों में 2 शतकों की मदद से लाबुशेन ने 504 रन बनाए. इन फॉर्म बैटर ने फाइनल में रन बनाने का जिम्मा अपने कंधो ले लिया है. उन्होंने बताया, ‘मैं अब (देशी क्रिकेट में) पांच साल से वापस आ रहा हूं. यह यहां आने की मेरी सामान्य दिनचर्या का हिस्सा है. मुझे काउंटी क्रिकेट खेलना पसंद है, ग्लैमरगन की टीम से प्यार है, मैं इसका बहुत आनंद लेता हूं.’

एशेज में रन बनाना मेरी जिम्मेदारी थी- मार्नस लाबुशेन

लाबुशेन ने आईसीसी के हवाले से कहा, ‘एशेज 2019 में नंबर 3 पर बैटिंग करते हुए रन बनाना मेरी जिम्मेदारी थी. मैंने रन नहीं बनाए. इसके लिए टीम प्रबंधन मेरा काम करने के लिए किसी और को खोज लेंगे. यह रन बनाने के तरीके खोजने और टीमों के लिए जितना हो सके योगदान देने के लिए है. स्वाभिक रूप से ऑस्ट्रेलिया के लिए जो कोई भी नंबर-3 पर बैटिंग कर रहा है यह उसकी जिम्मेदारी होगी.’

‘मैंने खुद को कमरे में बंद कर लिया था किसी से बात तक…’ वीरेंद्र सहवाग ने WC 2007 के दौरान क्यों किया था ऐसा?

‘2 महीने पहले ही हम भारत के लिए खेले’

मार्नस लाबुशेन ने आगे कहा, ‘दो महीने पहले ही हम भारत के खिलाफ खेले थे. इसलिए उन्हें देखने और उनके कार्यों को जानने के मामले में हम उस पर बहुत स्पष्ट हैं. ड्यूक गेंद हाथ में होने से वे (भारतीय तेज गेंदबाज) अपने कौशल का और अधिक प्रदर्शन करने में सक्षम होंगे.’

Tags: India vs Australia, Marnus Labuschagne, WTC Final

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here