[ad_1]

iOS 17 update List
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Apple का आज यानी पांच मई को बड़ा इवेंट होने वाला है। एपल के इस WWDC 2023 इवेंट में हार्डवेयर प्रोडक्ट समेत iOS 17 भी लॉन्च होने वाला है। एपल का यह डेवलपर कॉन्फ्रेंस 9 जून तक चलने वाला है। इस इवेंट की शुरुआत भारतीय समयानुसार आज रात 10.30 बजे होगी और इवेंट का लाइव प्रसारण एपल के यूट्यूब चैनल पर वेबसाइट पर होगा। इस इवेंट में एपल अपना पहला वर्चुअल रियलिटी हेडसेट भी लॉन्च कर सकता है। iOS 17 इस इवेंट का हीरो प्रोडक्ट होगा जिसे लेकर काफी चर्चा हो रही है। आइए हम उन आईफोन की लिस्ट देखते हैं जिन्हें iOS 17 का अपडेट मिल सकता है। आपको बता दें कि एपल पांच साल तक अपने प्रोडक्ट के लिए अपडेट जारी करता है।
[ad_2]
Source link