[ad_1]

ओडिशा रेल दुर्घटना
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ओडिशा रेल हादसे की सीबीआई ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि हादसे की जांच सीबीआई से कराने के सरकार के फैसले पर कांग्रेस ने तंज कसा है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर इसे सुर्खियां बटोरने की कोशिश करार दिया है। इसके साथ ही कांग्रेस ने 2016 के कानपुर रेल हादसे में एनआईए की जांच का भी जिक्र किया है। बता दें कि रविवार शाम में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल हादसे की सीबीआई जांच कराने का एलान किया था।
कांग्रेस ने उठाए गंभीर सवाल
कांग्रेस ने ओडिशा रेल हादसे की सीबीआई जांच पर तंज कसते हुए कहा कि बालासोर रेल हादसे पर रेल सेफ्टी कमिश्नर की रिपोर्ट आने से पहले ही सीबीआई जांच का एलान कर दिया गया है। यह और कुछ नहीं बल्कि सुर्खियां बटोरने की कोशिश है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर यह बातें लिखीं। जयराम रमेश ने 2016 के कानपुर रेल हादसे का भी जिक्र किया, जिसमें 150 लोगों की जान चली गई थी। कांग्रेस नेता ने कहा कि अभी तक उस मामले में एनआईए ने रिपोर्ट पेश नहीं की है।
जयराम रमेश ने याद दिलाया 2016 कानपुर रेल हादसा
जयराम रमेश ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘अब ये क्रोनोलॉजी याद कीजिए- 20 नवंबर को इंदौर-पटना एक्सप्रेस कानपुर के नजदीक पटरियों से उतर गई थी, जिसमें 150 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। 23 जनवरी 2017 में तत्कालीन रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने तत्कालीन गृह मंत्री को पत्र लिखकर कानपुर रेल हादसे की जांच एनआईए से कराने की मांग की थी। 24 फरवरी को प्रधानमंत्री ने कानपुर रेल हादसे को साजिश करार दिया। 21 अक्तूबर 2018 को मीडिया खबरों में बताया गया कि एनआईए इस मामले को लेकर कोई चार्जशीट फाइल नहीं करेगी। 6 जून 2023 तक भी इस मामले में कोई रिपोर्ट दाखिल नहीं की गई है। कोई जवाबदेही नहीं।’
[ad_2]
Source link