[ad_1]

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर
– फोटो : Twitter/Dr. S Jaishankar (File)
विस्तार
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने साफ कर दिया है कि भारत के साथ रिश्ते सामान्य करने की जिम्मेदारी पाकिस्तान की है। उन्होंने गुरुवार को एक विशेष मीडिया ब्रीफ्रिंग में उन्होंने कहा कि भारत सीमा पार आतंकवादी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं करेगा। वह अपनी नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी के तहत इस्लामाबाद के साथ संबंध सुधारने के लिए आतंकवाद को किनारे नहीं रख सकता है।
पाकिस्तान को पता है हमसे संबंध बनाने के लिए उसे क्या करना है
उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान संबंधों को आगे ले जाना चाहता है, तो उसे पता है कि उसे क्या करना है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को किनारे रख कर पाकिस्तान से सहयोग बढ़ाएं यह मोदी सरकार की सोच नहीं है और ना ही देश की भावना है।
भारत की ‘पड़ोसी पहले नीति’ पर एक सवाल का जवाब देते हुए, जयशंकर ने कहा कि इसने कनेक्टिविटी, बिजली और व्यापार सहित विभिन्न क्षेत्रों में क्षेत्रीय सहयोग बढ़ाया है।
[ad_2]
Source link