Home Breaking News School Jobs Scam: अभिषेक ने ईडी के समन का पालन करने से किया इनकार, पंचायत चुनावों में व्यस्तता का दिया हवाला

School Jobs Scam: अभिषेक ने ईडी के समन का पालन करने से किया इनकार, पंचायत चुनावों में व्यस्तता का दिया हवाला

0
School Jobs Scam: अभिषेक ने ईडी के समन का पालन करने से किया इनकार, पंचायत चुनावों में व्यस्तता का दिया हवाला

[ad_1]

West Bengal school jobs scam TMC leader Abhishek Banerjee declined to comply with ED summons

तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी
– फोटो : एएनआई

विस्तार

पश्चिम बंगाल के शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी को समन जारी किया है। ईडी ने उन्हें 13 जून को अपने अधिकारियों के सामने पेश होने के लिए कहा। वहीं, टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने जनसंपर्क अभियान और आगामी पंचायत चुनावों में अपनी व्यस्तता का हवाला देते हुए ईडी के समन का पालन करने से इनकार कर दिया है।

गौरतलब है कि कोयला घोटाला मामले में ईडी ने गुरुवार को अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा बनर्जी से करीब चार घंटे तक पूछताछ की थी। इसके कुछ घंटों बाद अभिषेक को नोटिस जारी किया गया। ईडी के एक अधिकारी ने मीडिया को बताया कि अभिषेक बनर्जी को 13 जून को केंद्रीय एजेंसी के कोलकाता कार्यालय में सुबह 11 बजे अधिकारियों के सामने पेश होने के लिए कहा गया है।

अधिकारी ने कहा कि पूछताछ मुख्य रूप से गिरफ्तार आरोपी सुजय कृष्ण भद्र और कुंतल घोष से मिली जानकारी पर केंद्रित होगी। उन्होंने कहा कि ईडी को भद्रा और घोष के जवाब पर अभिषेक की जांच करने की जरूरत है। हमारे पास घोटाले के निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए अन्य कई प्रश्न हैं। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here