[ad_1]

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा दिल्ली
– फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से एक अजीबोगरीब घटना के बाद एक यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि उसके साथ यात्रा कर रही एक अन्य यात्री ने व्यक्ति को फोन पर ‘बम’ कहते सुना। यात्री ने तत्काल मामले की शिकायत विमान के क्रू से की। इसके बाद फ्लाइट में जमकर ड्रामा हुआ। मौके पर पहुंचे सीआईएसएफ के जवानों ने यात्री को विमान से उतार लिया। इस वजह से विमान ने करीब दो घंटे की देरी से उड़ान भरी।
दुबई जा रहा था यात्री
मामले से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यात्री विस्तारा एयरलाइंस की उड़ान संख्या यूके-941 (दिल्ली से मुंबई) से सफर कर रहा था। इसके जरिए वह मुंबई से कनेक्टिंग फ्लाइट के माध्यम से दुबई जाने वाला था। विमान को शाम 4.55 बजे प्रस्थान करना था।
क्या है मामला?
जानकारी के मुताबिक, व्यक्ति के साथ यात्रा कर रही महिला ने उसे फोन पर यह कहते सुना कि सीआईएसएफ ने उसके बैग से नारियल निकाल लिया, क्योंकि उन्हें उसमें बम होने का डर था। उसने यह भी कहा कि इसके अलावा सीआईएसएफ ने बैग में गुटखा ले जाने की इजाजत दे दी।
[ad_2]
Source link