[ad_1]
बॉलीवुड के भाईजान यूं तो इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘टाइगर 3’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, लेकिन वह और भी प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। सलमान खान के आने वाले बहुचर्चित प्रोजेक्ट्स में ‘दबंग 4’ भी शामिल है। पिछले तीन फिल्मों में चुलबुल पांडे का चुलबुला अंदाज देख खुशी से झूम उठे दर्शक सलमान खान की दबंग फ्रैंचाइजी के चौथे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब कुछ ऐसी खबरें आ रही हैं, जो फैंस को परेशान कर सकती हैं। दरअसल, फैंस को अभी फिल्म का लंबा इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि खबरों के मुताबिक दबंग खान ने ‘दबंग 4’ के लिए लिखी गई स्क्रिप्ट को खारिज कर दिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सलमान खान ने दबंग की चौथी किस्त के लिए राइटर-डायरेक्टर तिग्मांशु धूलिया की स्क्रिप्ट को रिजेक्ट कर दिया है। इससे पहले, ऐसी खबरें आई थीं कि तिग्मांशु को एक्शन फ्रैंचाइजी को गंभीरता देने और निर्माताओं द्वारा ‘दबंग 3’ के साथ की गई गलतियों को सुधारने के लिए लिया गया है। लेकिन अब लगता है कि सलमान खान को उनके द्वारा लिखी गई स्क्रिप्ट भी कुछ खास पसंद नहीं आई है।
फरवरी में अरबाज खान ने ‘दबंग 4’ को लेकर एक अपडेट साझा किया था। अरबाज ने कहा था, ‘सलमान अभी कुछ प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं, मैंने भी एक फिल्म की है। इसलिए, हमने इस पर विचार करना शुरू नहीं किया है। बेशक, यह होगा, लेकिन कुछ समय बाद होगा।’ जब अरबाज से यह पूछा गया कि तिग्मांशु अभी भी प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं या नहीं, तो अभिनेता बोले, ‘एक समय पर इसके लिए उनसे संपर्क किया गया था। लेकिन मुझे नहीं पता कि अभी स्थिति क्या है। लेकिन हम कोई कमिटमेंट नहीं कर रहे हैं…. अभी कुछ बताएंगे नहीं, जब तक कुछ क्लियर न हो।’
[ad_2]
Source link