Home Breaking News WTC Final Day-3: दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया को अब तक 296 रन की बढ़त, रहाणे-शार्दुल ने भारत को फॉलोऑन से बचाया

WTC Final Day-3: दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया को अब तक 296 रन की बढ़त, रहाणे-शार्दुल ने भारत को फॉलोऑन से बचाया

0
WTC Final Day-3: दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया को अब तक 296 रन की बढ़त, रहाणे-शार्दुल ने भारत को फॉलोऑन से बचाया

[ad_1]

IND vs AUS WTC Final 2023 Highlights: India vs Australia Test Day 3 Scorecard Updates in Hindi

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कांटे की टक्कर है
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंदन के ओवल में खेला जा रहा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में चार विकेट गंवाकर 123 रन बना लिए हैं। फिलहाल कैमरन ग्रीन सात और मार्नस लाबुशेन 41 रन बनाकर नाबाद हैं। भारतीय टीम अब चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया को जल्द से जल्द समेटने की कोशिश करेगी। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 469 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी 296 रन पर सिमट गई थी। ऐसे में दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया को 173 रन की लीड मिली थी। दूसरी पारी में 123 रन मिलाकर ऑस्ट्रेलियाई टीम की अब तक कुल बढ़त 296 रन की हो गई है।

ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में उस्मान ख्वाजा 13 रन, डेविड वॉर्नर एक रन, स्टीव स्मिथ 34 रन और ट्रेविस हेड 18 रन बनाकर आउट हुए। भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने दो विकेट लिए। वहीं, मोहम्मद सिराज और उमेश यादव को एक-एक विकेट मिला। पिछली पारी के दोनों शतकवीर स्मिथ और हेड को जडेजा ने पवेलियन भेजा।

Marnus Labuschagne and Cameron Green steered Australia through to stumps, Australia vs India, WTC final, 3rd day, The Oval, London, June 9, 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here