[ad_1]
नई दिल्ली. टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में रविवार को ऑस्ट्रेलिया से हार मिली. कंगारू टीम ने पहली बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का टाइटल जीता. कंगारू टीम ने भारत को 209 रन से करारी शिकस्त दी. भारत की हार के बाद खिलाड़ियों को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है. पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान भी इसका शिकार हुए, लेकिन वे कहां चुप रहने वाले थे. उन्होंने पाकिस्तानी ट्रोलर्स को खरी-खोटी सुना दी. इससे पहले पिछले टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने अंतिम गेंद पर पाकिस्तान को मात दी थी. इसके बाद इरफान ने भी कुछ ऐसा ही ट्वीट किया था.
इरफान पठान ने भारत की हार के बाद सोशल मीडिया पर लिखा, अचानक सभी पड़ोसी खुशी के साथ मेरी टाइम लाइन में प्रवेश कर रहे हैं, क्योंकि टीम इंडिया डब्ल्यूटीसी फाइनल हार गई. मैं उनके बारे में बहुत सही था. एक पाकिस्तानी ट्रोलर्स ने इरफान पठान के पुराने ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा कि पड़ोसियों संडे कैसा रहा? उम्मीद है इरफान आप सही होंगे. वहीं भारतीय फैंस ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए लिखा कि हमारी टीम ने लगातार 2 फाइनल खेले, तुम्हारी टीम तो घर में भी टेस्ट नहीं जीत पा रही है.

पाक पीएम को भी नहीं छोड़ा
इससे पहले इरफान पठान पाकिस्तान के पीएम शाहबाज शरीफ पर भी निशान साध चुके हैं. पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत को इंग्लैंड से 10 विकेट से हार मिली थी. इसे लेकर शरीफ ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को लेकर ट्वीट किया था. जवाब देते हुए इरफान ने कहा था कि आप में और हम में यही फर्क है. हम अपनी खुशी से खुश हैं और आप दूसरों की तकलीफ से. इसलिए आपने अपने मुल्क को बेहतर बनाने पर ध्यान नहीं दिया.

राहुल द्रविड़ ने WTC Final में हार की बड़ी वजह बताई, कहा- गेंदबाजों ने… 157 रन भी आया याद
पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज इरफान पठान का रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाफ अच्छा रहा है. उन्होंने पाकिस्तान में ही टेस्ट में पहले ओवर में हैट्रिक लेकर शानदार रिकॉर्ड अपने नाम किया था. 2007 के टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भी उन्होंने पाकिस्तान को जोरदार झटके दिए थे. फाइनल में इरफान ने 3 विकेट लिए थे और प्लेयर ऑफ द मैच भी बने थे.
.
Tags: India vs Australia, Irfan pathan, Team india, WTC Final
FIRST PUBLISHED : June 11, 2023, 20:43 IST
[ad_2]
Source link