[ad_1]
हाइलाइट्स
सहवाग और गावस्कर पर भड़के गंभीर
वजह बनी पान मसाले की एड
नई दिल्ली. भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर और दिग्गज सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को आड़े हाथों लिया है. दरअसल, हाल ही में इन दोनों क्रिकेटरों ने एक पान मसाला के एड में काम किया था. यही बात गंभीर को नागवार गुजरी है. गंभीर के अनुसार लोग आपको आपके काम के अनुसार जानते हैं. इसलिए ऐसा कोई काम नहीं करना चाहिए.
गंभीर ने आलोचना करते हुए कहा है कि सिर्फ पैसा कमाना ही हमारा लक्ष्य नहीं होना चाहिए. पैसे बनाने के और भी तरीके हैं. जरुरी नहीं कि पान मसाले का प्रचार ही किया जाए.
यह भी पढ़ें- गंभीर ने तोड़ी चुप्पी, बताया धोनी और कोहली के साथ कैसा है उनका रिश्ता, 1983 वर्ल्ड कप पर भी रखा अपना विचार
पूर्व क्रिकेटर ने नेटवर्क 18 के साथ हुई खास बातचीत के दौरान कहा, ‘घृणित और निराशाजनक दो शब्द मेरे पास हैं. घृणित इसलिए कि मैंने कभी नहीं सोचा था एक खिलाड़ी अपने जीवन में पान मसाले का विज्ञापन करेगा.’
उन्होंने कहा, ‘निराशाजनक इसलिए क्योंकि मैं एक ही बात कहता हूं कि अपना रोल मॉडल बुद्धिमानी से चुनिए. नाम नहीं काम ज्यादा मायने रखता है. आप अपने काम के अनुसार जाने जाते हैं. ना कि नाम के अनुसार.’
गंभीर ने आगे कहा, ‘पैसे उतने भी जरूरी नहीं हैं कि आपको पान मसाले के लिए काम करना पड़े. पैसे बनाने के कई रास्ते हैं. आप देश के युवाओं के रोल मॉडल हैं. इसलिए आपके अंदर इतना साहस होना चाहिए कि इस तरह के ऑफर ठुकरा सकें.’
उन्होंने देश के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का इस दौरान एक उदाहरण भी दिया. उन्होंने कहा सचिन ने एक बार बताया था कि, ‘उन्हें 20-30 करोड़ रुपए की पेशकश हुए थी, लेकिन उन्होंने अपने पिता से कहा था कि वह कभी भी तंबाकू या पान मसाला का प्रचार नहीं करेंगे. इसलिए आज वह युवाओं के बीच रोल मॉडल हैं.’
.
Tags: Gautam gambhir, Sunil gavaskar, Team india, Virender sehwag
FIRST PUBLISHED : June 12, 2023, 15:46 IST
[ad_2]
Source link