[ad_1]

मद्रास हाईकोर्ट
विस्तार
तमिलनाडु के विद्युत मंत्री की गिरफ्तारी का मामला लगातार गर्माता जा रहा है। डीएमके नेता इसे साजिश बता रहे हैं तो वहीं भाजपा नेता सेंथिल के अस्पताल में भर्ती होने को पार्टी का ड्रामा कह रहे हैं। एक दिन पहले सेंथिल को धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के आरोप में ईडी ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद बुधवार सुबह उन्हें बेचैनी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया, जहां वह आईसीयू में भर्ती हैं। अब मामला कोर्ट तक पहुंच चुका है।
मद्रास हाईकोर्ट में डीएमके की दलीलें
डीएमके सांसद और एडवोकेट एनआर एलांगो ने मद्रास हाईकोर्ट में कहा कि तमिलनाडु के मंत्री वी सेंथिल बालाजी को प्रवर्तन निदेशालय ने हिरासत में लिया है। हमें गिरफ्तारी की कोई जानकारी नहीं है। ईडी ने गिरफ्तारी के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया है। एलांगो की दलीलों पर कोर्ट ने कहा कि प्रत्यक्षीकरण याचिकाओं की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद मामले को देखा जाएगा।
[ad_2]
Source link