[ad_1]
नई दिल्ली. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (World Test Championship Final) में शानदार प्रदर्शन के बाद ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाजों की रैंकिंग ने जोरदार छलांग लगाई है. ICC की ताजा बैटिंग रैंकिंग में शीर्ष तीनों स्थान पर ऑस्ट्रेलियाई बैटर काबिज हैं. जहां मार्नस लाबुशेन (Marnus Labuschagne) ने शीर्ष स्थान बरकरार रखा है, वही WTC फाइनल की पहली पारी में शतक जमाने वाले स्टीव स्मिथ (Steve Smith) दूसरे और ट्रेविस हेड (Travis Head) तीसरे स्थान पर हैं. बल्लेबाजी रैंकिंग में टॉप-10 में स्थान बनाने वाले उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja)चौथे ऑस्ट्रेलियाई हैं जो 777 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ 9वें क्रम पर हैं.
बैटिंग रैंकिंग में यह दूसरी बार है जब एक टीम के ही तीन खिलाड़ियों ने पहले तीन स्थानों पर कब्जा किया है. इससे पहले दिसंबर 1984 में ऐसा हुआ था जब वेस्टइंडीज के गॉर्डन ग्रीनिज,क्लाइव लॉयड और लैरी गोम्स ने टॉप-3 में स्थान बनाया था.
ऋषभ पंत टॉप-10 बैटरों में अकेले भारतीय
एमआरएफ टायर्स आईसीसी मैंस टेस्ट बैटिंग रैंकिंग में तीनों ऑस्ट्रेलियाइयों के बाद न्यूजीलैंड के केन विलियमसन चौथे स्थान पर हैं. भारत के लिहाज से बात करें तो कार एक्सीडेंट के बाद रिकवर कर रहे ऋषभ पंत (Rishabh Pant) टॉप-10 में एकमात्र बल्लेबाज हैं. वे 10वें स्थान पर हैं जबकि रोहित शर्मा 12वें और विराट कोहली 13वें स्थान पर हैं. WTC फाइनल की दोनों पारियों में शानदार बल्लेबाजी का लाभ अजिंक्य रहाणे को मिला है जो 37वें स्थान पर आ गए हैं. रहाणे ने पहली पारी में 89 और दूसरी पारी में 46 रन बनाए थे.
बॉलिंग में अश्विन का शीर्ष स्थान बरकरार
उधर, WTC फाइनल की प्लेइंग XI में स्थान नहीं मिलने के बावजूद भारत के रविचंद्रन अश्विन (R. Ashwin)ने अपना टेस्ट के नंबर वन बॉलर का स्थान बरकरार रखा है.लेग स्पिनर रवींद्र जडेजा 9वें स्थान पर हैं. ऑस्ट्रेलियाई ऑफ स्पिनर गेंदबाजों की रैंकिंग में दो स्थान की तरक्की के साथ छठे स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि भारत के जसप्रीत बुमराह दो स्थान नीचे गिरकर 8वें स्थान पर आ गए हैं. बुमराह ने अपना आखिरी टेस्ट पिछले साल जुलाई में खेला था.
.
Tags: ICC Test Rankings, Marnus Labuschagne, Steve Smith, Travis Head, WTC Final
FIRST PUBLISHED : June 14, 2023, 17:45 IST
[ad_2]
Source link