[ad_1]

अस्पताल के बाहर मौजूद परिजन
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गर्मी से राहत के लिए तरकुलवा थाना क्षेत्र के रतनपुरा घाट स्थित छोटी गंडक नदी में बुधवार की शाम स्नान करते समय डूब रहे एक किशोर को बचाते में सात लोग डूब गए, जिसमें दो मां-बेटा समेत पांच लोगों की मौत गई, जबकि दो को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल में पहुंचाया गया। यहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर गांव में मातम छा गया। वहीं पीड़ित परिवारों में चीत्कार मच गई। घटना की खबर मिलने पर डीएम, एसपी भी मौके पर पहुंच गए। घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख प्रकट किया है।
[ad_2]
Source link