Home Breaking News Amar Ujala Samvad 2023: विकास को लेकर होगा 19 को मंथन, राजनाथ सिंह, सहवाग सहित उत्तराखंड पहुंचेंगी ये हस्तियां

Amar Ujala Samvad 2023: विकास को लेकर होगा 19 को मंथन, राजनाथ सिंह, सहवाग सहित उत्तराखंड पहुंचेंगी ये हस्तियां

0
Amar Ujala Samvad 2023: विकास को लेकर होगा 19 को मंथन, राजनाथ सिंह, सहवाग सहित उत्तराखंड पहुंचेंगी ये हस्तियां

[ad_1]

Amar Ujala Samvad 2023 Famous personalities will gather in Uttarakhand Rajnath Singh Virender Sehwag

अमर उजाला संवाद 2023
– फोटो : amar ujala

विस्तार

75वीं सालगिरह से स्वर्णिम शताब्दी की ओर बढ़ रहा अमर उजाला 19 जून को राजधानी में ‘संवाद उत्तराखंड” का आयोजन करने जा रहा है। इसमें देश की नामी गिरामी हस्तियां राज्य में पर्यटन, शिक्षा, स्टार्टअप, खेल, फिल्म एवं संस्कृति के क्षेत्र में भविष्य की संभावनाओं पर मंथन करेंगी।

कार्यक्रम में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, सूफियाना गायक कैलाश खेर, यूजीसी के चेयरमैन एम जगदीश कुमार, ब्रिटानिया के रजनीत कोहली, हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल, समेत अलग-अलग क्षेत्रों की नामचीन हस्तियां बतौर विशेषज्ञ शिरकत करेंगी।

राजधानी के हरिद्वार बाईपास स्थित होटल सरोवर प्रीमियर में आने वाले सोमवार को संवाद उत्तराखंड का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। कार्यक्रम में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य आकर्षण होंगे। दिनभर राज्य से जुड़े अलग-अलग मुद्दों पर कार्यक्रम में चर्चा होगी।

पर्यटन से लेकर फिल्म संस्कृति का अलग-अलग सत्र होगा। हर सत्र में उस क्षेत्र से जुड़े देश के नामी विशेषज्ञ अपने विचार रखेंगे। वह सवालों के जवाब भी देंगे। कार्यक्रम में आगामी 25 वर्ष की उत्तराखंड की विकास यात्रा का खाका तैयार होगा। नीति नियंताओं से लेकर विभिन्न क्षेत्रों के अनुभवी विशेषज्ञ, अफसरों से लेकर युवा तक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here