Home Breaking News तबाही का मंजर पीछे छोड़ गया बिपरजॉय: गृह मंत्री करेंगे प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, लोगों का जानेंगे हाल

तबाही का मंजर पीछे छोड़ गया बिपरजॉय: गृह मंत्री करेंगे प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, लोगों का जानेंगे हाल

0
तबाही का मंजर पीछे छोड़ गया बिपरजॉय: गृह मंत्री करेंगे प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, लोगों का जानेंगे हाल

[ad_1]

Amit Shah will visit Gujarat's Kutch & Jakhau Port to take stock of the situation in areas affected by cyclone

गृह मंत्री करेंगे गुजरात के प्रभावित क्षेत्रों का दौरा
– फोटो : social media

विस्तार

दक्षिण-पूर्व अरब सागर से उठा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय एक दिन पहले गुजरात के तट से टकराने के बाद शुक्रवार को आगे तो बढ़ गया, लेकिन पीछे तबाही का मंजर छोड़ गया। नुकसान का आकलन अभी मुश्किल है, लेकिन हर तरफ टूटे घर, उखड़े बिजली के  खंभे हालात बयां कर रहे हैं। करीब छह सौ पेड़ सड़कों पर गिर गए, जिन्हें हटाया जा रहा है। इन्हीं सब हालातों को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने का फैसला लिया है। 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, बिपरजॉय ने राज्य में कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्र के आठ जिलों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। हालांकि, पूर्व चेतावनी और पुख्ता तैयारियों ने किसी तरह की जनहानि नहीं होने दी। समय रहते एक लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया था। 

बिपरजॉय से प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति का जायजा लेने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुजरात पहुंचेंगे। वह यहां कच्छ और जखाऊ बंदरगाह का दौरा करेंगे। बाद में मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे।





[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here