[ad_1]
03:38 PM, 17-Jun-2023
ENG vs AUS Test Live: दूसरे दिन का खेल शुरू
एजबेस्टन में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। डेविड वॉर्नर के साथ उस्मान ख्वाजा क्रीज पर हैं। आज गेंदबाजी की शुरुआत इंग्लैंड के अनुभवी गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने की।
03:18 PM, 17-Jun-2023
ENG vs AUS Test Live: ऑस्ट्रेलिया को लगा पहला झटका, स्टुअर्ट ब्रॉड ने टेस्ट में 15वीं बार वॉर्नर को किया आउट
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच प्रतिष्ठित एशेज सीरीज का पहला टेस्ट एजबेस्टन में खेला जा रहा है। शनिवार (17 जून) को मैच का दूसरा दिन है। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने मैच के पहले दिन टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया था। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी को आठ विकेट पर 393 रन के स्कोर पर घोषित कर दी। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले दिन बिना किसी नुकसान के 14 रन बना लिए थे। आज टीम पहली पारी में इस स्कोर से आगे खेलेगी।
[ad_2]
Source link