[ad_1]
03:29 PM, 18-Jun-2023
अरविंद केजरीवाल ने अपने भाषण की शुरुआत केंद्र की मोदी सरकार पर हमला से की। केजरीवाल ने कहा कि कि पीएम मोदी अहंकार में है, वे कहते हैं कि मैं सुप्रीम कोर्ट को नहीं मानता। दोस्तो, देश के अंदर जनतंत्र खत्म हो रहा है। पीएम मोदी कहते हैं कि मैं सुप्रीम का आदेश नहीं मानता, ये तानाशही है।
03:23 PM, 18-Jun-2023
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल गंगागर के रामलीला मैदान में सभा को संबोधित कर रहे हैं। अपने भाषण की शुरुआत उन्होंने भारत माता के जयकारे के साथ की।
01:27 PM, 18-Jun-2023
आम आदमी पार्टी प्रदेश की 200 विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी। इसका ऐलान पार्टी नेताओं की ओर से पहले की कर दिया गया था। लबें समय से पार्टी प्रदेश में अपने संगठन को मजबूत रह रही है। प्रदेश सहित जिला स्तर पर भी पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। आज सीएम अरविंद केजरीवाल अपनी सभा में प्रदेशवासियों से कई बड़े वादे भी कर सकते हैं।
01:11 PM, 18-Jun-2023
AAP Rally Today Live: राजस्थान में आप का चुनावी शंखनाद, CM केजरीवाल बोले- देश में जनतंत्र खत्म हो रहा
रैली केंद्र सरकार और राज्य सरकार के लिए चेतावनी
सीएम अरविंद केजरीवाल रैली में बिजली, पानी, शिक्षा, पेपर लीक, और भ्रष्टाचार जैसे मूलभूत मुद्दों पर प्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे। आप नेताओं का कहना है कि ये केंद्र और राज्य सरकार के लिए एक चेतावनी होगी।
यहां देखें लाइव
http://-https://www.facebook.com/AAPRajasthan?mibextid=ZbWKwL
[ad_2]
Source link