[ad_1]
नई दिल्ली. Ashes 2023: चिर प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया (England vs Australia) के बीच एशेज सीरीज के पहले टेस्ट ने ही एक तरह से आगे के ‘मुश्किल’ मैचों के लिए ‘स्टेज’ तैयार कर दिया है. एजबेस्टन में सीरीज के पहले टेस्ट में दोनों टीमों के बीच कांटे का मुकाबला चल रहा है. एक सेशन में किसी एक टीम का पलड़ा भारी नजर आता है तो दूसरे सेशन में दूसरी. मैच में जीत हासिल करने के ऑस्ट्रेलिया के सामने 281 रन का टारगेट हैं और चौथे दिन स्टंप्स के समय उसका स्कोर तीन विकेट पर 107 रन था. डेविड वॉर्नर, मार्नस लुबेशन और स्टीव स्मिथ जैसे दिग्गज आउट हो चुके हैं. दूसरे शब्दों में कहें तो मुकाबला दोनों टीमों के लिए खुला हुआ है.
एशेज शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया को फेवरेट माना जा रहा था लेकिन पहले टेस्ट की बात करें तो मुकाबला कांटे का रहा है और कई मौकों पर तो बेन स्टोक्स की इंग्लैंड टीम ने विपक्ष को ‘बैकफुट’ पर रखा है.
दोनों पारियों में ब्रॉड के शिकार बने लुबेशन
ऑस्ट्रेलिया के लिहाज से चिंता का प्रमुख कारण टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 बैटर मार्नस लुबेशन (Marnus Labuschagne) की नाकामी है जिससे स्टीव स्मिथ पर दबाव बढ़ रहा है. वे दोनों ही पारियों में स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) के शिकार बने. लुबेशन पहली पारी में गोल्डन डक पर आउट हुए जबकि दूसरी पारी में 13 रन ही बना पाए. आगे के मैचों में उनके बल्ले से रन नहीं निकले तो इंग्लैंड के ‘बैजबॉल’ क्रिकेट सामने ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ना तय हैं. वैसे भी इस साल लबुशेन के बल्ले से अब तक कोई शतक नहीं निकला है.यही नहीं, पिछले पांच टेस्ट में उन्होंने महज एक अर्धशतक (अहमदाबाद में नाबाद 63 विरुद्ध भारत) बनाया है. एजबेस्टन टेस्ट को शामिल करें तो छह टेस्ट में लबुशेन ने 32.40 के औसत से 324 रन बनाए हैं.
लबुशेन के पिछले 5 टेस्ट के स्कोर इस प्रकार है : 49 और 17 (विरुद्ध भारत,नागपुर), 18 और 35 (विरुद्ध भारत,दिल्ली), 31 और 28 (विरुद्ध भारत,इंदौर), 3 और 63* (विरुद्ध भारत,अहमदाबाद) तथा 26 और 41 (विरुद्ध भारत,ओवल-WTC Final). सीधी सी बात है लुबेशन शुरुआत तो अच्छी कर रहे हैं लेकिन अपने सकोर को विशाल स्कोर में कन्वर्ट नहीं कर पा रहे जो कि उनके खेल की USP है.
पीटरसन ने बताया, कहां हो रही चूक
इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन (Kevin Pietersen) ने लुबेशन की हाल की नाकामी का जिक्र करते हुए उनकी तकनीकी खामी का जिक्र किया है. लुबेशन और स्मिथ जैसे दिग्गज बैटरों के खिलाफ स्टुऑर्ट ब्रॉड ने वॉबल सीम (wobble seam) और आउटस्विंगर का बखूरी इस्तेमाल किया है और अब तक इसके परिणाम भी मिले हैं.दोनों ही बैटर एजबेस्टन टेस्ट की दोनों पारियों में फ्लॉप रहे जो कि बेहद कम देखने में आता है. Sky Sports पर पीटरसन ने कहा, ‘ब्रॉड का सामना करते हुए लुबेशन को उन गेंदों को खेलने की कोशिश नहीं करना चाहिए जो ऑफ स्टंप के बाहर हैं.देखिए यह गेंद मार्नस से कितनी दूरी थी. उन्हें इन्हें नहीं खेलना चाहिए, जाने देना चाहिए. मुझे लगता है यह बड़ी तकनीकी खामी है. वह बहुत अधिक अक्रॉस द स्टंप बैटिंग कर रहे हैं.’
.
Tags: Ashes, England vs Australia, Marnus Labuschagne, Stuart Broad
FIRST PUBLISHED : June 20, 2023, 19:09 IST
[ad_2]
Source link