[ad_1]

पीएम मोदी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजकीय यात्रा के लिए मंगलवार को अमेरिका पहुंचे। पीएम मोदी बुधवार को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित होने वाले योग दिवस समारोह का नेतृत्व करेंगे। योग दिवस कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी वॉशिंगटन डीसी के लिए रवाना होंगे। वॉशिंगटन में 22 जून को व्हाइट हाउस में पीएम मोदी का भव्य स्वागत होगा। अपनी यात्रा के दौरान पीएम वॉशिंगटन डीसी स्थित प्रसिद्ध होटल विलार्ड इंटरकॉन्टिनेंटल में रुकेंगे। यह अमेरिका के सबसे प्रसिद्ध होटलों में से एक है। आइये जानते हैं विलार्ड इंटरकॉन्टिनेंटल होटल के बारे में…
व्हाइट हाउस के पास है विलार्ड इंटरकॉन्टिनेंटल होटल
राजकीय यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रपति जो बाइडन से व्हाइट हाउस में 22 जून को मुलाकात होगी। इसके साथ ही मोदी के सम्मान में व्हाइट हाउस में राजकीय भोज (लंच) भी होगा। पीएम मोदी जिस विलार्ड इंटरकॉन्टिनेंटल में रुकेंगे, वह आलीशान होटल वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के पास में ही है, जहां अमेरिकी राष्ट्रपति की मेजबानी में पहुंचने वाले विदेशी मेहमान व विभिन्न राष्ट्रों के प्रमुखों के रुकने की व्यवस्था की जाती है। यह बहुमंजिला इमारत शहर के केंद्र में प्रसिद्ध पेंसिल्वेनिया एवेन्यू पर व्हाइट हाउस और विश्व युद्ध स्मारक के पास स्थित है।
[ad_2]
Source link