[ad_1]
हाइलाइट्स
बड़े काम का है संजय मांजरेकर का सुझाव
मान गई टीम इंडिया तो भविष्य होगा सुनहरा
नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में मिली शिकस्त के बाद से भारतीय खिलाड़ियों पर लगातार सवाल उठ रहे हैं. ब्लू टीम का अगला मुकाबला वेस्टइंडीज के साथ है. उम्मीद जताई जा रही है आगामी दौरे के लिए अगले सप्ताह में भारतीय टीम का ऐलान होगा. भारतीय टीम की घोषणा से पहले पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) ने अपना विचार साझा किया है.
57 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो के साथ हुई खास बातचीत के दौरान कहा, ‘फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टीव स्मिथ एवं ट्रेविस हेड गेम चेंजर साबित हुए, जो ज्यादातर टी20 मुकाबले नहीं खेलते हैं. इसलिए हमें ऐसे खिलाड़ियों को चुनना होगा जो थकने वाले नहीं हो. या उन्हें आईपीएल एवं टेस्ट के बीच समायोजन न बिठाना पड़े. फिलहाल समय है कि हम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अच्छा करने वाले खिलाड़ियों को मौका दें.’
यह भी पढ़ें- WCQ 2023: 24 वर्षीय बल्लेबाज ने महज 13 गेंद में कूट दिए 60 रन, बल्लेबाजी देख दुनिया हुई हैरान
उन्होंने आगे कहा, ‘चयनकर्ताओं को उन खिलाड़ियों पर ध्यान देना चाहिए जिनके अंदर विदेशी जमीं पर सफल टेस्ट क्रिकेटर बनने की क्षमता हो. मैं टीम में तीन नए बल्लेबाजों एवं इतने ही नए गेंदबाजों को देखना चाहता हूं.’
पूर्व क्रिकेटर ने आगे कहा, ‘जब बल्लेबाजी की बात आती है तो उन्हें सिर्फ फर्स्ट क्लास प्रदर्शन पर नजर बनाए रखनी चाहिए, ना कि उन्होंने कितने रन बनाए हैं. अगर आप घरेलू क्रिकेट में शिरकत करने वाले खिलाड़ियों को ध्यान से देखेंगे तब आपको नंबर तीन, चार एवं पांच पर बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी मिलेंगे जिनकी सुरक्षात्मक तकनीक बेहद मजबूत है. हमें इन्हीं खिलाड़ियों को सपोर्ट करना है.’
.
Tags: India vs west indies, Indian team, Sanjay Manjrekar, Team india
FIRST PUBLISHED : June 21, 2023, 20:35 IST
[ad_2]
Source link