Home Sports महिला जूनियर हॉकी विश्व कप : पूल सी में भारत, पहला मैच कनाडा से

महिला जूनियर हॉकी विश्व कप : पूल सी में भारत, पहला मैच कनाडा से

0
महिला जूनियर हॉकी विश्व कप : पूल सी में भारत, पहला मैच कनाडा से

[ad_1]

डिजिटल डेस्क, सैंटियागो। चीली में इसी साल होने वाले महिला जूनियर हॉकी विश्व कप के लिए भारत को बेल्जियम, कनाडा और जर्मनी के साथ ग्रुप सी में रखा गया है। 29 नवंबर को आयोजन के पहले दिन कनाडा के खिलाफ भारत अपने अभियान की शुरूआत करेगा।

भारत उन 16 टीमों में शामिल है जिन्हें 29 नवंबर से 10 दिसंबर तक खेले जाने वाले टूनार्मेंट में चार-चार टीमों के चार समूहों में बांटा गया है।

दुनिया की 16 सर्वश्रेष्ठ महिला जूनियर टीमों का यह आयोजन सैंटियागो के नेशनल स्टेडियम के नए मैदानों पर खेला जाएगा।

एफआईएच हॉकी महिला जूनियर विश्व कप चिली 2023 का आधिकारिक लॉन्च गुरुवार को चिली ओलंपिक समिति के मुख्यालय में हुआ।

पूल ए में ऑस्ट्रेलिया, चिली, नीदरलैंड और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं जबकि पूल बी में अर्जेंटीना, दक्षिण कोरिया, स्पेन और जिम्बाब्वे हैं। पूल डी में इंग्लैंड, जापान, न्यूजीलैंड और संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल हैं।

प्रतियोगिता के पहले दिन कनाडा से भिड़ने के बाद, भारत 1 दिसंबर को अपने दूसरे मैच में जर्मनी से भिड़ेगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On : &nbsp 23 Jun 2023 6:57 AM GMT

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here