[ad_1]

अभ्यास के दौरान एक लड़ाकू विमान।
– फोटो : amar ujala
विस्तार
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की हवाई पट्टी पर शनिवार को वायुसेना के लड़ाकू विमान उड़ान भरते नजर आए। इस दौरान लोगों ने लड़ाकू विमान के नजारे का लुत्फ उठाया। यह आपातकालीन अभ्यास है। जिसके तहत भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमान एक्सप्रेसवे पर उतरे।
इस अभ्यास में लड़ाकू विमान, हेलीकॉप्टर सहित विभिन्न प्रकार के विमानों ने हिस्सा लिया। चार घंटे तक एयर शो चलेगा।
#WATCH | Sultanpur, UP: As part of regular training and towards increasing cohesion between civil and military functionaries, aircraft operations take place on the Purvanchal Expressway pic.twitter.com/BhUCCDWZ3D
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 24, 2023
अभ्यास के दौरान थोड़ी मुश्किल भी आई जब एक कुत्ता एक्सप्रेस वे पर आ गया। इससे वहां मौजूद अफसरों के हाथ पांव फूल गए। कुछ ही देर में जवानों ने कुत्ते को रनवे से भगाया। इसके तुरंत बाद केएफ 118 विमान उतरा।
इस दौरान अफसर भी विमानों के साथ फोटो लेने के लिए उत्साहित नजर आए।
इस दौरान सेना के अफसर, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक के साथ सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष आरए वर्मा, पल्लवी वर्मा और यूपीडा के अफसर एयर स्ट्रिप पर मौजूद रहे।
[ad_2]
Source link