[ad_1]

Mansoon
– फोटो : Social Media
विस्तार
देशभर के कई हिस्सों में बढ़ती गर्मी के बीच मानसून का बेसब्री से इंतजार है। राहत भरी खबर ये है कि दिल्ली में मानसून की एंट्री 26 से 28 जून के बीच हो सकती है। इससे पहले दिल्ली में 2020 में 25 जून को मानसून आया था। जबकि पिछले साल भी जून के आखिरी हफ्ते में ही मानसून ने दस्तक दी थी। मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वी और मध्य भारत में तो मॉनसून की गतिविधियां काफी तेज होने जा रही हैं। चक्रवात बिपरजॉय के बाद बनी नई परिस्थितियों की वजह से मॉनसून की बारिश दिल्ली समेत उत्तर भारत तक भी पहुंच जाएगी।
मौसम विभाग के अनुसार, देश के पूर्वी हिस्से से चलने वाला यह नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिम तक पहुंचेगा और मुंबई समेत गुजरात में भी मॉनसून को सक्रिय कर देगा। उम्मीद यह जताई जा रही है कि इस वजह से दिल्ली में अगले हफ्ते के शुरुआत में ही मॉनसून दस्तक दे देगा और जून खत्म होते होते लगभग पूरे भारत में मॉनसून पहुंच जाएगा। मौसम वैज्ञानिक दावा कर रहे हैं कि इस बार दिल्ली समेत उत्तर भारत में मानसून 26 से 28 जून के बीच पहुंच सकता है। इन तीन दिनों में दिल्ली और एनसीआर में बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। यूपी के भी कई हिस्सों में इन दिनों अच्छी बारिश का अनुमान है।
दिल्ली समेत इन राज्यों में भी होगी मानसून की दस्तक
मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, अगले दो दिनों के दौरान दक्षिण पश्चिम मॉनसून छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, झारखंड के बाकी हिस्सों, बिहार के कुछ और हिस्सों, पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में पहुंच सकता है। इसके अलावा, अगले तीन से चार दिनों के दौरान महाराष्ट्र, कर्नाटक और तेलंगाना में मॉनसून आगे बढ़ सकता है। राजधानी दिल्ली में शनिवार से बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है। 29 जून तक नई दिल्ली में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। 25 और 26 जून को नई दिल्ली में भारी बारिश हो सकती है।
[ad_2]
Source link