[ad_1]
World Cup. आईसीसी वर्ल्डकप 2023 (World Cup-2023) की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है. क्रिकेट का बुखार फैंस पर चढ़ता जा रहा है. वर्ल्डकप का आयोजन इस वर्ष अक्टूबर-नवंबर में भारत में ही होगा. भारतीय टीम 1983 में कपिल देव और 2011 में एमएस धोनी की कप्तानी में वर्ल्डकप चैंपियन रह चुकी है. वर्ल्डकप में भारत के सबसे ‘खतरनाक’ बैटर (सबसे ऊंची स्ट्राइक रेट) की बात करें तो यह उपलब्धि महान हरफनमौला कपिल देव के ही नाम है. सहवाग, युवराज , रोहित, तेंदुलकर और धोनी जैसे बैटर इस मामले में कपिल से काफी पीछे हैं. कपिल ने वर्ल्डकप के 28 मैचों में 115.14 के औसत 669 रन बनाए हैं.स्ट्राइक रेट में न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैक्कुलम (Brendon McCullum) और दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) ही कपिल से ऊपर हैं. मैक्कुलम इस सूची में 120.84 के स्ट्राइक रेट साथ पहले और एबी 117.29 के स्टाइक रेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं. इस पर भी गौर करना होगा कि मैक्कुलम और डिविलियर्स के कपिल के दौर के काफी वर्षों बाद क्रिकेट में ‘एंट्री’की, तब तक क्रिकेट बेहद आक्रामक रूप ले चुका था. वर्ल्डकप में कम से कम 500 गेंदों का सामना करने वाले बैटर्स ही सूची में शामिल हैं.
01

वर्ल्डकप में न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैक्कुलम ने सबसे अधिक स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. वर्ष 2003 से 2015 तक वर्ल्डकप में खेले मैक्कुलम ने 34 मैचों में 33.72 के औसत और 120.84 के स्ट्राइक रेट से 742 रन बनाए हैं. इमें एक शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं. (AP)
02

स्ट्राइक रेट के मामले में वर्ल्डकप के दूसरे नंबर के बैटर दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स हैं. 360 डिग्री बैटर डिविलियर्स ने 2007 से 2014 के दरमियान वर्ल्डकप के 23 मैच खेलते हुए 63.52 के औसत और 117.29 के स्ट्राइक रेट से 1207 रन बनाए हैं. वे इस दौरान 4 शतक और 6 अर्धशतक लगा चुके हैं. BCCI)
03

कपिल देव (Kapil Dev) इस सूची में तीसरे नंबर हैं. वर्ष 1979 से लेकर 1992 तक चार वर्ल्डकप में खेले कपिल देव ने टूर्नामेंट के 26 मैचों में 37.16 के औसत और 115.14 के स्ट्राइक रेट से 669 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने एक शतक और एक ही अर्धशतक लगाया. नाबाद 175 रन कपिल देव का टॉप स्कोर रहा जो उन्होंने 1983 के वर्ल्डकप में जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाया था..kapil dev-Instagram
04

ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन (Shane Watson) स्टाइक रेट के मामले में चौथे स्थान पर हैं. वर्ष 2007 से 2015 के दौरान वर्ल्डकप के 22 मैचों में उन्होंने 53.58 के औसत औरऔर 108.06 के स्ट्राइक रेट से 643 रन बनाए थे. इसमें छह अर्धशतक शामिल हैं. ShaneWatson/Instagram
05

भारत के वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) स्ट्राइक रेट की इस सूची में 5वें क्रम पर हैं. वीरू ने 2003 से 2011 के दौरान वर्ल्डकप के 22 मैचों में 38.31 के औसत और 106.17 के औसत से 843 रन (दो शतक, तीन अर्धशतक)बनाए. कपिल की तरह 175 रन सहवाग का शीर्ष स्कोर रहा जो उन्होंने वर्ल्डकप 2011 में बांग्लादेश के खिलाफ बनाया था.(AP)
06

ऑस्ट्रेलिया के एरोन फिंच (Aaron Finch) इस सूची में छठे स्थान पर हैं जिन्होंने वर्ल्डकप के 18 मैचों में 43.72 के औसत और 98.25 के स्ट्राइक रेट से 787 रन (तीन शतक) बनाए हैं. बता दें, रोहित शर्मा के नाम वर्ल्डकप के 17 मैचों में 978 (स्ट्राइक रेट 95.97), युवराज के नाम वर्ल्डकप के 23 मैचों में 738 (स्ट्राइक रेट 90.33)और सचिन ने वर्ल्डकप के 45 मैचों में 2278 (स्ट्राइक रेट 88.98) रन बनाए हैं. धोनी के नाम वर्ल्डकप के 29 मैचों में 89.96 के स्टा्इक रेट के साथ 780 रन दर्ज हैं. (Instagram)
[ad_2]
Source link