[ad_1]

प्रीडेटर ड्रोन
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
प्रधानमंत्री मोदी के अमेरिका दौरे पर एमक्यू-9बी ड्रोन्स खरीद के सौदे पर अंतिम मुहर लगी है। हालांकि सोशल मीडिया पर कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि सरकार ने महंगे दाम पर यह ड्रोन्स डील की है। हालांकि अब सरकार ने इन खबरों को गलत बताकर खारिज कर दिया है और बताया है कि अभी ड्रोन्स की कीमतें तय होनी बाकी हैं। सरकार ने कहा कि ऐसी रिपोर्ट्स फैलाकर ड्रोन्स अधिग्रहण के सौदे को ना होने देने की कोशिश की जा रही है।
रक्षा मंत्रालय ने जारी किया बयान
भारतीय रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि रक्षा अधिग्रहण परिषद ने 31 एमक्यू-9बी ड्रोन्स खरीदने के सौदे को मंजूरी दी थी। इस सौदे के तहत 16 हवा में नजर रखने वाले ड्रोन्स और 15 समुद्र में नजर रखने वाले ड्रोन्स खरीदे जाने हैं। तीनों सेनाओं के लिए इन ड्रोन्स की खरीददारी की जाएगी। इस सौदे की अमेरिकी सरकार ने अनुमानित कीमत 3,072 मिलियन यूएस डॉलर बताई है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि अमेरिकी सरकार से पॉलिसी को मंजूरी के बाद ड्रोन्स की कीमतों में मोलभाव किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- White House: पीएम मोदी-जो बाइडन सशस्त्र ड्रोन सौदे की करेंगे घोषणा, हिंद महासागर और चीन पर होगी कड़ी निगरानी
[ad_2]
Source link