[ad_1]

हाईवे बंद
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड में मानसून की दस्तक के साथ ही सड़कों के बंद होने का सिलसिला शुरू हो गया है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में एक दिन पहले रविवार को हुई तेज बारिश के बाद सोमवार को भी कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के बीच भूस्खलन की घटनाएं सामने आईं। इससे 43 सड़कें बंद हो गईं।
Uttarakhand Weather: हरिद्वार में खतरे के निशान पर पहुंची गंगा, ऋषिकेश में रीवर राफ्टिंग पर लगी रोक
लोनिवि के प्रमुख अभियंता दीपक यादव ने बताया कि सोमवार शाम तक मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में छोटी बड़ी 43 सड़कें बंद थीं। इनमें तीन स्टेट हाईवे, दो मुख्य जिला मार्ग, एक अन्य जिला मार्ग और 37 ग्रामीण सड़कें शामिल थीं।
सड़कों को खोलने के लिए 51 जेसीबी को लगाया गया था। उन्होंने बताया कि सड़कों को खोलने के काम में किसी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी, जो अधिकारी कर्मचारी इस काम में लापरवाही बरतेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
[ad_2]
Source link