[ad_1]

खिलाड़ियों के करीब प्रदर्शनकारी
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का दूसरा मुकाबला लॉर्ड्स में बुधवार (28 जून) को शुरू हुआ। मैच की शुरुआत में ही हंगामा हो गया। ‘जस्ट स्टॉप ऑयल’ संगठन के प्रदर्शनकारियों ने मैदान में जमकर बवाल काटा। इसके बाद उन्हें सुरक्षाकर्मियों ने बाहर किया। यह पूरा वाकया देखकर दुनिया भर के क्रिकेट फैंस हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर हंगामे की तस्वीर और वीडियो को शेयर करने लगे।
मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वॉर्नर के साथ उस्मान ख्वाजा पारी की शुरुआत करने आए। पहला ओवर जेम्स एंडरसन ने किया। दूसरे ओवर की शुरुआत स्टुअर्ट ब्रॉड करने वाले थे, उससे पहले ही मैदान पर कुछ लोग घुस आए। इतने में हंगामा शुरू हो गया। प्रदर्शनकारी खिलाड़ियों के करीब पहुंच गए। मैच को कुछ देर के लिए रोक दिया गया। जब तक सुरक्षाकर्मी पिच तक पहुंचते, प्रदर्शनकारियों ने ऑरेंज पाउडर को फैला दिया।
[ad_2]
Source link