[ad_1]
नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली एशेज सीरीज का दूसरा मुकाबला लॉड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जा रहा है. इस मुकाबले में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोस टंग को एशेज डेब्यू करने का मौका मिला. मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम को उन्होंने तीन झटके दिए और तीनों ही विकेट बड़े रहे. ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में स्टीव स्मिथ के शतक के दम पर 416 रन का स्कोर खड़ा किया.
28 जून को इंग्लैंड के लॉड्स में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मजेबान टीम एशेज सीरीज के दूसरे मुकाबले में खेलने उतरी. टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहली पारी में 416 रन का स्कोर खड़ा किया. अनुभवी स्टीव स्मिथ ने 110 रन की पारी खेली जबकि ट्रेविस हेड ने 77 रन बनाए. ओपनर डेविड वार्नर ने भी अर्धशतक जमाया.
जोस ने जमाया रंग
एशेज में डेब्यू कर रहे जोस टंग ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की. पिछले मैच के शतक वीर उस्मान ख्वाजा और डेविड वार्नर दोनों ही ओपनर को उन्होंने क्लीन बोल्ड किया. इसके बाद जो विकेट हासिल किया वो बेहद महत्वपूर्ण होने के साथ उनका फेवरेट था. बेन डकेट के हाथों जोस ने स्टीव स्मिथ को कैच करवाया.
मैच के पहले किया था वादा
जोस ने इंग्लैंड की तरफ से एशेज डेब्यू करने से पहले कहा था कि वह चाहते हैं कि स्टीव स्मिथ का विकेट हासिल करें. उन्होंने कहा था, यह बहुत ही अच्छा रहेगा अगर जो स्टीव स्मिथ का विकेट में दोबारा से हासिल कर पाउं. मैंने जब पहली बार उनका विकेट हासिल किया था तो काफी ज्यादा खुशी हुई थी, तो वही कमाल दूसरी बार भी कर पाया तो और भी अच्छा लगेगा. अगर मैंने उनका विकेट चटकाया तो यह टीम के लिए भी अच्छा होगा. उम्मीद करता हूं इस मैच में मैं ऐसा कर पाउं.
.
Tags: Ashes, Australia vs England, Steve Smith
FIRST PUBLISHED : June 29, 2023, 18:01 IST
[ad_2]
Source link