[ad_1]
भारत के लिए वनडे प्रारूप में सबसे तेज अर्द्धशतक लगाने का कारनामा पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी अजित आगरकर के नाम दर्ज है. आगरकर के बाद टॉप 5 में कपिल देव, वीरेंद्र सहवाग, राहुल द्रविड़ और युवराज सिंह का नाम आता है.
01

भारत के लिए वनडे प्रारूप में सबसे तेज अर्द्धशतक लगाने का कारनामा पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी अजित आगरकर (Ajit Agarkar) के नाम दर्ज है. आगरकर ने साल 2000 में जिम्बाब्वे के खिलाफ उम्दा बल्लेबाजी करते हुए महज 21 गेंद में यह खास उपलब्धि प्राप्त की थी. (AFP)
02

दूसरे स्थान पर पूर्व दिग्गज कप्तान कपिल देव (Kapil Dev) का नाम आता है. कपिल ने साल 1983 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना जमकर जौहर बिखेरा था. इस दौरान उन्होंने एक मुकाबले में महज 22 गेंद में अर्द्धशतक लगाने का कारनामा किया. (Kapil Dev/Instagram)
03

खास लिस्ट में तीसरे स्थान पर पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) का नाम आता है. सहवाग ने साल 2001 में केन्या के खिलाफ उम्दा बल्लेबाजी करते हुए 22 गेंद में अर्द्धशतक लगाए थे. (AP)
04

चौथे स्थान पर पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) का नाम आता है. द्रविड़ तो वैसे मैदान में धीमी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे, लेकिन साल 2003 में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ महज 22 गेंद में अर्द्धशतक पूरा करते हुए सबको चौंका दिया था. (BCCI)
05

पांचवें स्थान पर पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी युवराज सिंह (Yuvraj Singh) का नाम आता है. युवराज ने साल 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ 22 गेंद में अर्द्धशतक पूरा करते हुए यह खास उपलब्धि प्राप्त की. (AFP)
[ad_2]
Source link