Home Breaking News Tamil Nadu: राज्यपाल के फैसले पर भड़की डीएमके, जगह-जगह लगाए कानूनी केस झेल रहे केंद्रीय मंत्रियों के पोस्टर

Tamil Nadu: राज्यपाल के फैसले पर भड़की डीएमके, जगह-जगह लगाए कानूनी केस झेल रहे केंद्रीय मंत्रियों के पोस्टर

0
Tamil Nadu: राज्यपाल के फैसले पर भड़की डीएमके, जगह-जगह लगाए कानूनी केस झेल रहे केंद्रीय मंत्रियों के पोस्टर

[ad_1]

tamil nadu governor rn ravi vs state government mk stalin dmk put posters against union governor

एमके स्टालिन और आरएन रवि
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


तमिलनाडु में राज्यपाल आरएन रवि द्वारा राज्य सरकार के मंत्री सेंथिल बालाजी को पद से हटाने और बाद में अपने फैसले को वापस लेने से सियासी पारा चढ़ गया है। डीएमके राज्यपाल पर हमलावर है और केंद्र सरकार पर भी निशाना साध रही है। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने जहां राज्यपाल के फैसले के खिलाफ कोर्ट जाने की बात कही है, वहीं उनकी पार्टी ने जगह-जगह पोस्टर लगा दिए हैं। इन पोस्टरों में उन केंद्रीय मंत्रियों की तस्वीरें लगाई गई हैं, जिनके खिलाफ कई मामले चल रहे हैं और वह अभी भी केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल हैं। 

राज्यपाल के मंत्री को हटाने के फैसले पर हुआ विवाद

बता दें कि तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने एक दुर्लभ फैसले के तहत तमिलनाडु सरकार के मंत्री सेंथिल बालाजी को मंत्रि परिषद से बर्खास्त कर दिया था। एक विज्ञप्ति जारी कर राज्यपाल ने कहा कि बालाजी कई गंभीर मामलों में कार्रवाई का सामना कर रहे हैं। ऐसे में मंत्री रहते हुए, वह जांच को प्रभावित कर सकते हैं। विज्ञप्ति में कहा गया कि ऐसी आशंका है कि सेंथिल बालाजी के मंत्रिपरिषद में बने रहने से निष्पक्ष जांच सहित कानूनी प्रक्रिया पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। हालांकि बाद में राज्यपाल ने अपने इस फैसले को वापस ले लिया और कहा कि वह अटॉर्नी जनरल से सलाह के बाद इस मामले पर कोई फैसला करेंगे। 

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here