[ad_1]
हाइलाइट्स
चयनकर्ताओं से नाराज हुआ केकेआर का क्रिकेटर
दिनेश कार्तिक और धोनी से हो चुका है मोटिवेट
नई दिल्ली. भारत के पास एक से एक बेहतर क्रिकेट खिलाड़ी हैं . कई खिलाड़ी आईपीएल के तो कई रणजी के जरिए टीम इंडिया में जगह बनाने में सफल होते हैं. लेकिन कई खिलाड़ी अच्छे प्रदर्शन के बावजूद जगह नहीं बना पाते. सरफराज खान का नाम भी इन दिनों चर्चा में है. वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट, वनडे के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है. इस बीच केकेआर के एक क्रिकेटर ने स्क्वॉड में चयन नहीं होने पर अपनी नाराज़गी जाहिर की है.
शेल्डन जैक्सन ने स्पोर्ट्स कीड़ा पर बात करते हुए कहा,” मैं काफी मोटिवेट हुआ जब मैंने महेंद्र सिंह धोनी और दिनेश कार्तिक को खेलते हुए देखा. मैं दिनेश कार्तिक के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स में रहा हूं और मैंने उनका प्रदर्शन देखा है. वह मेरे लिए एक प्रेरणा की तरह है. उनसे मुझे बहुत मोटिवेशन मिला.”
जैक्सन ने आगे कहा,” अगर आपको मौके नहीं मिलेंगे तो आप अपना प्रभाव कैसे बनाओगे? मैं किसी के चयन पर सवाल नहीं उठा रहा. लेकिन मैं सिर्फ अपने बारे में पूछना चाहता हूं कि मेरा सेलेक्शन क्यों नहीं हुआ. मैं सेलेक्टर से यह कभी नहीं पूछूंगा कि मुझे क्यों नहीं चुना. अगर मैं अच्छा नहीं होता तो मैं 90 से ज्यादा मैच नहीं खेलता और न ही मेरा एवरेज 50 के आस पास का होता.”
Ashes 2023: ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, स्टार स्पिनर चोटग्रस्त, सीरीज से हो सकता है बाहर
बता दें कि यह पहली बार नहीं हुआ है जब शेल्डन जैक्सन ने नाराजगी जाहिर की है. 3 साल पहले भी उन्होंने एक ट्वीट कर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश की थी. शेल्डन जैक्सन अब तक टीम इंडिया में डेब्यू नहीं कर सके हैं. उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में जबरदस्त प्रदर्शन किया है. 90 मैचों में उन्होंने करीब 49 के औसत से 6608 रन बनाए हैं. आईपीएल में वह कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का हिस्सा हैं.
.
Tags: Dinesh karthik, IND vs WI, Sheldon Jackson, Team india
FIRST PUBLISHED : June 30, 2023, 13:05 IST
[ad_2]
Source link