Home Breaking News Weather News: जुलाई में सामान्य रहेगा मानसून, पूरे महीने तापमान अधिक रहने की संभावना; जानें यूपी-बिहार का हाल

Weather News: जुलाई में सामान्य रहेगा मानसून, पूरे महीने तापमान अधिक रहने की संभावना; जानें यूपी-बिहार का हाल

0
Weather News: जुलाई में सामान्य रहेगा मानसून, पूरे महीने तापमान अधिक रहने की संभावना; जानें यूपी-बिहार का हाल

[ad_1]

imd says normal monsoon likely in July Weather News updates

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


देश में मानसून दस्तक दे चुका है लेकिन इसका अभी खास असर देखने को नहीं मिल रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों को छोड़ दें तो पूरे देश में जुलाई में मानसून सामान्य रहने की संभावना है और पूरे महीने तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि जुलाई के दौरान पूरे देश में बारिश औसत ही रहेगी। वहीं जून में कम से कम 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कम बारिश हुई, बिहार और केरल में सामान्य से 69 फीसदी और 60 फीसदी की भारी कमी दर्ज की गई। 

उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, झारखंड, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना जैसे बड़े राज्यों में भी दक्षिण-पश्चिम मानसून सीजन के पहले महीने जून में सामान्य से कम बारिश हुई। महापात्र ने कहा कि हाल के अधिकांश अल नीनो वर्षों के दौरान, जून में बारिश सामान्य सीमा के भीतर रही है। उन्होंने कहा कि 25 वर्षों में से 16 में जब जून में बारिश सामान्य से कम थी, जुलाई में बारिश सामान्य दर्ज की गई है।





[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here