[ad_1]

महेश भट्ट-आलिया भट्ट
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। आलिया अब फिल्मों का चयन करने के हुनर और अभिनय कौशल के दम पर बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं। ‘डार्लिंग्स’ और ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ जैसी बेहतरीन फिल्मों के लिए जाने जानी वाली अभिनेत्री अपने पहले अंतर्राष्ट्रीय प्रोजेक्ट ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ में गैल गैडोट के साथ दिखाई देंगी।
[ad_2]
Source link