[ad_1]
हाइलाइट्स
यशस्वी जायसवाल ने अपने इंस्टा का खोला राज
बताया इंस्टाग्राम पर आए मैसेज का क्या करते हैं
नई दिल्ली. यशस्वी जयसवाल एक ऐसा नाम है जो आईपीएल 2023 के दौरान काफी चर्चा में रहा था. वजह उनका शानदार प्रदर्शन था. उन्होंने पूरे सीजन में 600 से भी ज्यादा रन बनाए थे. अब इस शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम में जगह भी दी गई है. वह अपने डेब्यू के लिए तैयार हैं. यशस्वी जायसवाल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं. इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि वह आने वाले मैसेज का क्या करते हैं?
यशस्वी जयसवाल ने लल्लनटॉप के साथ एक इंटरव्यू में बताया कि मुझे जो भी सोशल मीडिया पर मैसेज करते हैं या सपोर्ट करते हैं मैं उनका बहुत शुक्रगुजार हूं. मैं उन लोगों का हमेशा सम्मान करता हूं जिन्होंने मेरा सपोर्ट किया है लेकिन मैं इंस्टाग्राम पर किसी को रिप्लाई नहीं करता. मैं उस साइड अपना ध्यान नहीं देना चाहता कोशिश करता हूं कि मैं खुद को अपने कामों में केंद्रित रखूं.
‘WC 2023 के लिए इस बॉलर पर रखो नजर..’ सौरव गांगुली ने किस गेंदबाज को लेकर कहा ऐसा?
यशस्वी जयसवाल ने आगे बताया,” मैं इंस्टाग्राम भी काफी कम यूज करता हूं. मुझे कई मैसेजेस आते हैं. पोस्ट पर कई कॉमेंट्स आते हैं लेकिन मैं कभी भी उन्हें नहीं पढ़ता हूं मैं पोस्ट करके छोड़ देता हूं. ऐसा नहीं है कि मैं मैसेज करने वालों का सम्मान नहीं करता. लेकिन मैं इससे संभल कर अपने ध्यान को इधर उधर भटकने नहीं देता.”
यशस्वी जायसवाल से आगे पूछा गया कि आप जब मैदान पर परफॉर्म करते हैं तो एक कहानी चलती है कि आपने पानीपुरी बेची थी. आपको यह सुनकर कैसा लगता है. इसपर जायसवाल बोले, ” मुझे उन सभी परिस्थितियों पर गर्व है. जिससे मैं गुजरा हूं. जो बीत चुका है वो मेरे हाथों में नहीं है. लेकिन आगे जो कुछ भी होगा वह सब मेरे हाथों में है.” बता दें कि यशस्वी जयसवाल को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट टीम में जगह दी गई है.
.
Tags: IND vs WI, Rajasthan Royals, Yashasvi Jaiswal
FIRST PUBLISHED : July 02, 2023, 17:55 IST
[ad_2]
Source link