Home Breaking News दर्शकों को सरप्राइज देने सिनेमाघर पहुंचे कार्तिक-कियारा, फैंस की तालियों से गूंज उठा हॉल

दर्शकों को सरप्राइज देने सिनेमाघर पहुंचे कार्तिक-कियारा, फैंस की तालियों से गूंज उठा हॉल

0
दर्शकों को सरप्राइज देने सिनेमाघर पहुंचे कार्तिक-कियारा, फैंस की तालियों से गूंज उठा हॉल

[ad_1]


कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी की रोमांटिक फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ ने फैंस का दिल जीत लिया है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म हर गुजरते दिन के साथ मजबूत होती जा रही है। कार्तिक और कियारा की जोड़ी को जनता से खूब प्यार और सराहना मिल रही है। ऐसे में दोनों ने इसका सामने से लुत्फ उठाने और दर्शकों को सरप्राइज देने का फैसला किया। दरअसल, ‘सत्यप्रेम की कथा’ की यह लीड जोड़ी दर्शकों की प्रतिक्रिया जानने के लिए एक सिनेमा हॉल में पहुंची। दर्शकों को दोनों का यह सरप्राइज बेहद पसंद आया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तो चलिए देखते हैं सिनेमा हॉल में बैठे दर्शकों का रिएक्शन….



‘सत्यप्रेम की कथा’ जिस दिन से सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, उसी दिन से इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म को समीक्षकों से लेकर दर्शकों तक की सराहना मिल रही है, जिसे पाकर ‘सत्यप्रेम की कथा’ की पूरी टीम बेहद खुश है। ऐसे में ‘सत्यप्रेम’ और उनकी ‘कथा’ ने अपने रविवार को मनोरंजक बनाने और अपने फैंस को सरप्राइज देने के लिए एक अनोखा तरीका ढूंढा। दरअसल, कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी  फिल्म के शो के आखिर के दौरान सिनेमा हॉल के अंदर पहुंचे और फिर जो वहां हुआ उससे दोनों खुद ही सरप्राइज रह गए थे।


सिनेमा हॉल में मौजूद दर्शकों का रिएक्शन देखने सिनेमा हॉल पहुंचे कार्तिक और कियारा ने जैसे ही थिएटर में एंट्री मारी वैसे ही वहां मौजूद फैंस ने स्टैंडिंग ओवेशन के साथ उनका स्वागत किया। कियारा आडवाणी ने इस खास पल को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। वीडियो में, कियारा-कार्तिक के साथ सिनेमा हॉल में प्रवेश करती है और दर्शक जोरदार तालियों के साथ उनका स्वागत करते हैं। जिस थिएटर में दोनों दर्शकों को सरप्राइज देने लिए पहुंचे थे वह लगभग पूरी तरह भरी हुई थी और उन सभी ने कार्तिक और कियारा के लिए उनके प्रभावशाली अभिनय के लिए खड़े होकर तालियां बजाई।


दर्शकों का ऐसा प्यार और सभी की आंखों में अपने लिए सम्मान देखकर कियारा अभिभूत दिखीं। इस वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने पूरी टीम को इतना प्यार और समर्थन देने के लिए दर्शकों के लिए एक प्यार भरा नोट साझा किया। वीडियो शेयर करते हुए कियारा ने लिखा, ‘जब दर्शक हमारे लिए खड़े होकर तालियां बजाते हैं, तब आपको एहसास होता है कि जादू पैदा हो गया है। हमेशा के लिए संजोने वाला पल। मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि सत्यप्रेम की कथा की पूरी टीम की ओर से आप सभी का धन्यवाद।’


चार दिनों में ‘सत्यप्रेम की कथा’ ने भारत में 38.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। ब्लॉकबस्टर हॉरर-कॉमेडी ‘भूल भुलैया 2’ के बाद इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी एक बार फिर साथ धमाल मचा रही है। ‘सत्यप्रेम की कथा’ से फिल्म निर्माता समीर विदवान्स बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं, जिन्होंने पहले ‘आनंदी गोपाल’ और ‘डबल सीट’ जैसी प्रसिद्ध मराठी फिल्मों का निर्देशन किया है। 




[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here