[ad_1]
हाइलाइट्स
नाथन लायन एशेज सीरीज से बाहर हो गए हैं
उन्हें लॉर्ड्स टेस्ट के दूसरे दिन पिंडली में चोट लगी थी
नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑफ स्पिनर एशेज सीरीज के बाकी बचे 3 टेस्ट से बाहर हो गए हैं. उनके दाएं पैर की पिंडली में चोट लग गई थी. इसके बावजूद उन्होंने लॉर्ड्स टेस्ट की दूसरी पारी में बल्लेबाजी की थी और 15 रन जोड़े थे, जो ऑस्ट्रेलिया के लिए अहम साबित हुए. ऑस्ट्रेलिया ने उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर किसी खिलाड़ी को टीम से नहीं जोड़ा है. इसका मतलब लायन के साथी ऑफ स्पिनर टॉड मर्फी इंग्लैंड के खिलाफ 6 जुलाई से हेडिंग्ले में शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-XI का हिस्सा हो सकते हैं. अगर मर्फी को मौका मिलता है तो ये उनका डेब्यू एशेज टेस्ट होगा. बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड को हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त ले ली है.
22 साल के टॉड मर्फी ने इसी साल भारत दौरे पर टेस्ट डेब्यू किया था. वो सीरीज के चारों टेस्ट खेले थे और उन्होंने 25 की औसत से 14 विकेट लिए थे. मर्फी ने नागपुर में अपने डेब्यू टेस्ट पर 124 रन देकर 7 विकेट लिए थे. उन्होंने विराट कोहली को सीरीज में 4 बार आउट भी किया था. हालांकि, ये पहली बार होगा जब मर्फी किसी टेस्ट में इकलौते स्पिनर के तौर पर खेलेंगे. भारत दौरे पर वो चारों टेस्ट नाथन लायन के जोड़ीदार के रूप में खेले थे और तीसरे स्पिनर के रूप में मैथ्यू कुहनेमन भी टीम में शामिल थे.
मर्फी ने अबतक 4 टेस्ट मिलाकर कुल 12 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं. लायन को लॉर्ड्स टेस्ट के दूसरे दिन फील्डिंग के दौरान दाएं पैर की पिंडली में चोट लग गई थी. जांच के बाद पता चला कि उनकी पिंडली की मांसपेशियां फट गई हैं. इसके बाद उन्होंने मैच में न तो फील्डिंग की और न ही गेंदबाजी की. लेकिन दूसरी पारी में जब ऑस्ट्रेलिया को उनकी जरूरत थी तो वो बल्लेबाजी के लिए उतरे थे और लंगड़ाते पैर से बैटिंग कीथी और टीम के लिए अहम 15 रन जोड़े थे.
.
Tags: Ashes, Australia, England vs Australia, Nathan Lyon
FIRST PUBLISHED : July 03, 2023, 14:20 IST
[ad_2]
Source link