[ad_1]
नई दिल्ली. एशेज सीरीज का विवाद जारी है. जॉनी बेयरस्टो के विवादास्पद तरीके से स्टंपिंग को लेकर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाड़ी आमने-सामने हैं. घटना के बाद एमसीसी के सदस्यों ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को अपशब्द कहे. इस मामले की जांच जारी है और तब तक के लिए 3 सदस्यों को सस्पेंड भी कर दिया है. इस बीच अब ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक का भी बड़ा बयान आया है. उन्होंने कहा कि बेयरस्टो को एलेक्स केरी द्वारा स्टंप करना खेल भावना के खिलाफ था. मैं कप्तान बेन स्टोक्स के साथ हूं. यह पहला मामला नहीं है, जबकि क्रिकेट में विवाद के चलते प्रधानमंत्री को उतरना पड़ा. डॉन ब्रैडमैन जैसे दिग्गज को भी सफाई देनी पड़ गई थी. आज से 42 पहले भी ऐसा हुआ था. तब मामला न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबले का था.
बात साल 1981 की है. ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड सीरीज के फाइनल के तीसरे मुकाबले में अंडर ऑर्म बॉलिंग ने क्रिकेट जगत को हिला कर रख दिया. 5 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर थी. तीसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड को टाई के लिए एक गेंद पर 6 रन की जरूरत थी. तब कंगारू टीम के कप्तान ग्रेग चैपल ने अपने भाई ट्रेवर चैपल को बल्लेबाज को अंडर आर्म बॉलिंग करने को कहा. ट्रेवर ने गेंद को लुढ़काकर बल्लेबाज के पास फेंकी और इस तरह से ऑस्ट्रेलिया ने यह मुकाबला जीत गया, लेकिन ग्रेग चैपल के फैसले की चौतरफा आलोचना हुई.
मक्केनी कर रहे थे बल्लेबाजी
जब यह घटना हुई तब बल्लेबाजी ब्रायन मक्केनी कर रहे थे. ट्रेवल चैपल ने गेंद लुढ़काकर उनके पास फेंकी, ताकि मक्केनी छक्का न मार सकें. मक्केनी ने गेंद को रोका और उसके बाद हताशा में अपना बल्ला फेंक दिया. मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलते हुए 235 रन बनाए थे. जवाब में न्यूजीलैंड ने 8 विकेट पर 229 रन बना लिए थे. अब एक गेंद पर 6 की जरूरत थी. इस कारण ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अंडर ऑर्म गेंद का सहारा लिया.
विवाद के बाद ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री मैल्कम फ्रेजर ने कहा था कि ये खेल की परंपरा के खिलाफ था. इससे दिग्गह सर डॉन ब्रैडमैन भी दुखी थे. उन्हें टीम के बर्ताव से निराश किया है. ट्रेवर चैपल और ग्रेग चैपल के बड़े भाई इयान चैपल ने भी अंडर आर्म डालने को गलत बताया था. वहीं न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री रॉबर्ट मल्डून ने कहा था कि उन्हें नहीं याद आता कि क्रिकेट के इतिहास में इससे बुरा कुछ हुआ हो.
.
Tags: Ashes, Australia, England, England vs Australia
FIRST PUBLISHED : July 04, 2023, 09:55 IST
[ad_2]
Source link