Home Breaking News Manipur: बीएसएफ ने आईआरबी कैंप से गोला-बारूद लूटने से बचाया, एक की मौत, चार जवान समेत 16 घायल

Manipur: बीएसएफ ने आईआरबी कैंप से गोला-बारूद लूटने से बचाया, एक की मौत, चार जवान समेत 16 घायल

0
Manipur: बीएसएफ ने आईआरबी कैंप से गोला-बारूद लूटने से बचाया, एक की मौत, चार जवान समेत 16 घायल

[ad_1]

Manipur Violence Mob tries to loot weapons from security camp one killed

Manipur Clash
– फोटो : Social Media

विस्तार


हिंसाग्रस्त मणिपुर में मंगलवार को भीड़ ने इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी) के कैंप से हथियार और गोला बारूद लूटने की कोशिश की। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और असम राइफल्स के जवानों ने भीड़ को कैंप में घुसने से रोकने की कोशिश की तो हिंसा भड़क गई। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए जवानों को फायरिंग करनी पड़ी़, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई घायल हो गए। भीड़ की तरफ से की गई फायरिंग में चार जवान भी घायल हुए हैं।

सूत्रों के अनुसार, घटना सुबह करीब 10 बजे की है। मैतेई समुदाय के करीब हजार से अधिक लोगों की भीड़ थौबल जिले में तीसरे आईआरबी (3rd IRB) कैंप के पास जमा हुई थी। पहले भीड़ ने कैंप के गेट नंबर एक पर तैनात पुलिसकर्मियों से कुछ बातचीत की। उसके बाद अचानक हथियार व गोला बारूद लूटने के लिए कैंप में घुसने की कोशिश करने लगी। जवानों ने भीड़ को रोकने के लिए पहले आंसू गैस और फिर रबर की गोलियां चलाईं।

भीड़ की तरफ से फायरिंग होने लगी तो जवानों को भी जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। इससे भीड़ में से एक नागरिक व्यक्ति की मौत हो गई और करीब 12 लोग घायल हो गए। इसमें असम राइफल्स के एक और बीएसएफ के तीन जवान घायल हुए हैं। भीड़ ने असम राइफल्स के एक वाहन में भी आग लगा दी। बाद में थौबल जिले में ही एक जवान के घर में भी आग लगा दी गई। इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है।





[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here