Home Sports नीदरलैंड का कमाल, चौथी बार खेलेगा वर्ल्ड कप, विंडीज-जिम्बाब्वे-स्कॉटलैंड बाहर

नीदरलैंड का कमाल, चौथी बार खेलेगा वर्ल्ड कप, विंडीज-जिम्बाब्वे-स्कॉटलैंड बाहर

0
नीदरलैंड का कमाल, चौथी बार खेलेगा वर्ल्ड कप, विंडीज-जिम्बाब्वे-स्कॉटलैंड बाहर

[ad_1]

नई दिल्ली. नीदरलैंड ने भारत में होने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. नीदरलैंड ने गुरुवार को स्कॉटलैंड को करो या मरो के मुकाबले में हराकर वर्ल्ड कप का टिकट कटाया. नीदरलैंड के क्वालीफाई करने के साथ ही वर्ल्ड कप 2023 की सभी 10 टीमें तय हो गई हैं. वर्ल्ड कप 5 अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच खेला जाएगा. नीदरलैंड ने वनडे वर्ल्ड कप के लिए पांचवीं बार क्वालीफाई किया है. वह इससे पहले 1996, 2003, 2007, 2011 में वर्ल्ड कप के लिए खेल चुका है.

वर्ल्ड कप 2023 के लिए 8 टीमें दो महीने पहले ही तय हो गई थीं. बाकी 2 टीमों के लिए जिम्बाब्वे में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप क्वालीफायर खेला गया. श्रीलंका और नीदरलैंड ने वर्ल्ड कप क्वालीफायर के फाइनल में पहुंचकर भारत में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए अपनी जगह पक्की की. श्रीलंका ने अपने सारे मुकाबले जीते हैं.

” isDesktop=”true” id=”6783343″ >

श्रीलंका और नीदरलैंड ने भले ही वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. लेकिन अभी यह तय नहीं है कि उनका मुकाबला कब और किस टीम से होगा. श्रीलंका या नीदरलैंड का शेड्यूल फाइनल के रिजल्ट से तय होगा. वर्ल्ड कप क्वालीफायर का फाइनल 9 जून को खेला जाना है.

Netherlands qualify for World Cup 2023, World Cup 2023, Scotland, Netherlands, West Indies, Sri Lanka, Indian Cricket Team, Team India, India vs West Indies, England, Pakistan, South Africa, New Zealand, Australia, Bangladesh, Afghanitan, zimbabwe, ICC Cricket World Cup, ICC World Cup Qualifier, Cricket Hindi News, Cricket News, World Cup की ABCD, Cricket

Netherlands qualify for World Cup 2023.

वर्ल्ड कप की 10 टीमों में भारत के अलावा पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, श्रीलंका और नीदरलैंड शामिल हैं. वनडे क्रिकेट के इतिहास में यह पहला ऐसा वर्ल्ड कप होगा, जिसमें वेस्टइंडीज की टीम नहीं खेलेगी.

Tags: Netherlands, Scotland, Sri lanka, West indies, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here