[ad_1]
03:44 PM, 07-Jul-2023
ENG vs AUS Test Live: दूसरे दिन इंग्लैंड को लगा शुरुआती झटका
हेडिंग्ले टेस्ट में इंग्लैंड के लिए दूसरे दिन अच्छी शुरुआत नहीं रही। अनुभवी बल्लेबाज जो रूट 19 रन बनाकर आउट हो गए। वह अपने पहले दिन के स्कोर में एक भी रन नहीं जोड़ पाए। रूट को ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने डेविड वॉर्नर के हाथों कैच कराया। इंग्लैंड ने पहली पारी में चार विकेट पर 81 रन बना लिए हैं। बेन स्टोक्स सात और जॉनी बेयरस्टो छह रन बनाकर नाबाद है। इंग्लैंड की टीम अभी भी पहली पारी में 182 रन पीछे है।
03:39 PM, 07-Jul-2023
ENG vs AUS Test Live: इंग्लैंड ने पहली पारी में चार विकेट गंवाए, पैट कमिंस ने जो रूट को किया आउट
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का तीसरा मुकाबला हेडिंग्ले में खेला जा रहा है। शुक्रवार (सात जुलाई) को मैच का तीसरा दिन है। इंग्लैंड की टीम पहली पारी में अपने पहले दिन के स्कोर तीन विकेट पर 68 रन से आगे खेलने उतरी है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 263 रन बनाए थे। वह पांच मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे है। उसकी नजर सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल करने पर है।
[ad_2]
Source link