Home Breaking News Himachal Weather: मूसलाधार बारिश के बीच हिमाचल के सात जिलों में रेड अलर्ट, पर्याप्त सुरक्षा उपाय करने को कहा

Himachal Weather: मूसलाधार बारिश के बीच हिमाचल के सात जिलों में रेड अलर्ट, पर्याप्त सुरक्षा उपाय करने को कहा

0
Himachal Weather: मूसलाधार बारिश के बीच हिमाचल के सात जिलों में रेड अलर्ट, पर्याप्त सुरक्षा उपाय करने को कहा

[ad_1]

Himachal Weather: Red alert of extremely heavy rainfall in state, advice to take adequate security measures

हिमाचल में भारी बारिश का रेड अलर्ट।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


हिमाचल प्रदेश में जारी मूसलाधार बारिश के बीच मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से हिमाचल प्रदेश में 8 व 9 जुलाई के लिए बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। 10 जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। पूरे प्रदेश में 14 जुलाई तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। 

इन जिलों के लिए जारी हुआ रेड अलर्ट

शनिवार दोपहर को जारी ताजा मौसम पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिले के लिए बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी हुआ है। वहीं, शिमला, सोलन, सिरमौर व लाहौल-स्पीति के लिए येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। उधर, रेड अलर्ट को लेकर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से भी लोगों को एसएमएस के जरिये सचेत रहने की सलाह दी जा रही है। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here