Home Breaking News एक्ट्रेस बनने से पहले एयर होस्टेस थीं टीवी की ये हॉट हसीनाएं, आज करोड़ों दिलों पर करती हैं राज

एक्ट्रेस बनने से पहले एयर होस्टेस थीं टीवी की ये हॉट हसीनाएं, आज करोड़ों दिलों पर करती हैं राज

0
एक्ट्रेस बनने से पहले एयर होस्टेस थीं टीवी की ये हॉट हसीनाएं, आज करोड़ों दिलों पर करती हैं राज

[ad_1]


बॉलीवुड के साथ साथ अब टीवी की अभिनेत्रियों का स्टारडम भी आसमान छू रहा है। सोशल मीडिया पर इन अभिनेत्रियों की काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि ये टीवी अभिनेत्रियों रोज अपने शोज से दर्शकों का मनोरंजन करती हैं, लेकिन आपको बता दें कि इस मुकाम पर पहुंचने के लिए इन अभिनेत्रियों को काफी संघर्ष करना पड़ा है। आज के इस लेख में हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अभिनय की दुनिया में कदम रखने से पहले और होस्टेस थीं। तो चलिए जानते हैं।



दीपिका कक्कड़

टीवी की जानी मानी अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ ने फिलहाल अभिनय से ब्रेक ले लिया है, लेकिन अभी भी अभिनेत्री को चाहने वालों की कमी नहीं है। दीपिका और शोएब एक बच्चे के माता- पिता बन गए हैं और सारा समय अपने परिवार को दे रहे हैं। आपको बता दें कि टीवी में आने से पहले दीपिका ने तीन साल तक एयर होस्टेस का काम किया था।


नेहा सक्सेना

टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री नेहा सक्सेना ‘सिद्धिविनायक’, ‘सजन घर जा रहा है’ और ‘तेरे लिए’ जैसे कई टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। दर्शकों ने इनके अभिनय को काफी पसंद किया था। आपको बता दें कि नेहा ने एक्टिंग दुनिया में कदम रखने से पहले और होस्टेस के तौर पर काम किया है। अब अभिनेत्री टीवी का एक जाना-पहचाना चेहरा बन गई हैं।


नंदिनी सिंह 

अभिनेत्री नंदिनी सिंह टीवी के साथ साथ बॉलीवुड का भी जाना माना नाम हैं। उन्हें बॉलीवुड की चंद फिल्मों में भी देखा जा चुका है। एक्ट्रेस बनने से पहले नंदिनी सिंह एक एयर होस्टेस थीं और वो एक मशहूर एयरलाइंस में सपोर्टर एयर होस्टेस में भी काम कर चुकी हैं। हालांकि, अब दर्शकों के बीच नंदिनी ने अपनी अच्छी खासी पहचान बना ली है और काफी अच्छी फैन फॉलोइंग भी रखती हैं।


आकांक्षा पुरी

टीवी के पॉपुलर सीरियल ‘विघ्नहर्ता गणेश’ में माता पार्वती का किरदार निभा चुकी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी भी पहले एविएशन इंडस्ट्री का हिस्सा रह चुकी हैं। इन दिनों अभिनेत्री ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ का हिस्सा बनी हुई हैं और दर्शक भी आकांक्षा के गेम को काफी पसंद कर रहे हैं। अभिनेत्री की सोशल मीडिया पर भी काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है।


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here