Home Breaking News France: 26 राफेल-तीन स्कॉर्पीन पनडुब्बियां खरीदेगा भारत, पीएम मोदी की यात्रा के दौरान सौदे की हो सकती है घोषणा

France: 26 राफेल-तीन स्कॉर्पीन पनडुब्बियां खरीदेगा भारत, पीएम मोदी की यात्रा के दौरान सौदे की हो सकती है घोषणा

0
France: 26 राफेल-तीन स्कॉर्पीन पनडुब्बियां खरीदेगा भारत, पीएम मोदी की यात्रा के दौरान सौदे की हो सकती है घोषणा

[ad_1]

India to buy 26 Rafales, 3 Scorpene submarines from France, deals likely to be announced during PM Modi visit

भारतीय वायुसेना का राफेल लड़ाकू विमान।
– फोटो : IAF

विस्तार


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 से 14 जुलाई तक फ्रांस के दौरे पर जाने वाले हैं। पीएम मोदी को 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस ‘बैस्टिल डे’ परेड समारोह में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी 26 राफेल समुद्री लड़ाकू जेट (राफेल एम) और तीन स्कॉर्पीन श्रेणी की पारंपरिक पनडुब्बियां खरीदने के लिए अरबों डॉलर के सौदे की घोषणा कर सकते हैं। 

भारत एक बड़े रक्षा सौदे के रूप में फ्रांस से 26 राफेल लड़ाकू विमान और तीन स्कॉर्पीन श्रेणी की पारंपरिक पनडुब्बियां खरीदने की योजना बना रहा है। सरकारी सूत्रों ने बताया कि रक्षा बलों द्वारा यह प्रस्ताव रक्षा मंत्रालय के समक्ष रखे गए हैं और इस सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्रांस यात्रा के दौरान इसकी घोषणा होने की संभावना है।

प्रस्तावों के अनुसार, भारतीय नौसेना को चार प्रशिक्षक विमानों के साथ 22 सिंगल सीटेड राफेल समुद्री विमान मिलेंगे। नौसेना इन लड़ाकू विमानों और पनडुब्बियों को तत्काल हासिल करने के लिए दबाव डाल रही थी, क्योंकि देश भर में सुरक्षा चुनौतियों के मद्देनजर इनकी कमी हो रही थी। भारतीय नौसेना अपने विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य और विक्रांत पर तैनात करने के लिए पुराने मिग-29 के स्थान पर एक उपयुक्त लड़ाकू विमान की तलाश कर रही थी।






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here